—Advertisement—

कुमार सानू-अलका याग्निक का ब्लॉकबस्टर गाना, 28 साल बाद भी कम नहीं हुआ क्रेज, इसके बिना अधूरी लगती हैं शादियां

Author Picture
Published On: March 30, 2026

—Advertisement—

 

साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ने लोगों का बताया था कि प्यार दोस्ती का नाम है. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और सलमान खान नजर आए थे. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर काजोल की सगाई वाला गाना, ‘साजनजी घर आए’ आज भी शादियों में बजने वाले सबसे मशहूर गानों में से एक है,. इस गाने में सलमान खान और काजोल की सगाई हो रही है. गाने में कुमार सानू, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी है. गाने का संगीत जतिन-ललित ने दिया है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म और गाने आज भी लोगों की जुबां पर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X