—Advertisement—

‘उस दौर में सोशल मीडिया नहीं था’, जमील जमाली नहीं है पहला हिट रोल, राकेश बेदी ने इस मूवी में भी बिखेरा था जलवा

Author Picture
Published On: March 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह के साथ राकेश बेदी के जमील जमाली वाले किरदार को खूब सराहना मिल रही है. हालांकि, राकेश बेदी का मानना है कि यह उनकी पहली बड़ी कामयाबी नहीं है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पुरानी सुपरहिट फिल्म एक दूजे के लिए को याद किया, जिसमें उन्होंने कमल हासन के साथ काम किया था. बेदी ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर से काफी पहले भी उन्होंने चक्रवर्ती के रोल में दर्शकों का दिल जीता था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है धुरंधर 2 फिल्म.

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में अपने जमील जमाली के किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि, राकेश बेदी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके किसी रोल ने जनता का दिल जीता हो. उन्होंने याद दिलाया कि सोशल मीडिया के दौर से बहुत पहले भी वह एक सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं जिसमें उनके किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक राकेश बेदी ने बताया, ‘इससे पहले फिल्म एक दूजे के लिए में मेरे चक्रवर्ती के किरदार को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. लेकिन उस दौर में सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए लोगों को इतनी जानकारी नहीं मिल पाती थी.’ उन्होंने आगे कहा कि जमील जमाली जैसे किरदारों की सफलता से जिंदगी तो बदलती है, लेकिन वह इन चीजों का बहुत ज्यादा जश्न मनाने में यकीन नहीं रखते.

साल 1981 में आई थी ‘एक दूजे के लिए’ मूवी

साल 1981 की क्लासिक फिल्म एक दूजे के लिए आज भी अपने इमोशनल ड्रामे और ‘तेरे मेरे बीच में’ जैसे यादगार गानों के लिए जानी जाती है. के बालचंदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन, रति अग्निहोत्री और राकेश बेदी ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी थी.

पाकिस्तानी नेताओं के लहजे पर किया काम

हाल ही में अपनी नई फिल्म धुरंधर की तैयारी पर बात करते हुए राकेश बेदी ने दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने बताया, ‘जमील जमाली के किरदार के लिए मैंने पाकिस्तानी नेताओं के बोलने के लहजे और उनकी बॉडी लैंग्वेज को बारीकी से समझा. मैंने उनके अंदाज को पकड़ने के लिए काफी मेहनत की’. राकेश ने यह भी साफ किया कि भले ही यह एक कॉमेडी रोल है, लेकिन इसे निभाना किसी स्टैंड-अप कॉमेडियन के बस की बात नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह से एक अलग जॉनर की मांग करता है.

रणवीर सिंह ने निभाया भारतीय जासूसी का रोल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक जबरदस्त जासूसी एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों की फौज नजर आ रही है. इनके साथ ही सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी है. 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में उतरी यह फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर है.

दुनियाभर में 1200 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई

फिल्म की कहानी और भव्यता दर्शकों को सीधे तौर पर जोड़ने में सफल रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है. अब तक इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1254 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी में दम हो और कलाकार मंझे हुए हों, तो फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करती है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X