—Advertisement—

‘मानो कोई ठुकराया हुआ प्रेमी हो’ कभी कास्टिंग एजेंट की गंदी डिमांड से चौंक गया था एक्टर, अब सिनेमा पर कर रहा राज

Author Picture
Published On: March 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड में पैर जमाने जब नए एक्टर्स माया नगरी में कदम रखते हैं, तब उनका कई तरह की चुनौतियों से सामना होता है. फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नए एक्टर्स कास्टिंग काउच का शिकार बन जाते हैं. कुछ उनसे उबर जाते हैं, तो कुछ उनके साथ समझौता कर लेते हैं. करियर की शुरुआत में एक नामी एक्टर का सामना एक ऐसे डायरेक्टर से हुआ, जो उसके हालात का फायदा उठाना चाहता था. वह एक्टर अपनी डेब्यू फिल्म से हिट हो गया और इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रहा है. उसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म में लीड रोल निभाया है. क्या आपने पहचाना?

नई दिल्ली: हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह सिनेमा में ‘अल्फा मस्कुलैनिटी’ को पीक पर ले गए हैं. अब उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे सफल एक्टर्स में होती है. हालांकि, उन्हें भी अपने हिस्सा का स्ट्रगल करना पड़ा था. यश राज फिल्म्स संग पहली फिल्म करने से पहले उन्हें भी नए एक्टर्स की तरह कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. (फोटो साभार: IMDb)

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

एक्टर भारतीय एजेंट के किरदार के दम पर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में हमजा अली मजारी के किरदार से भारतीयों का दिल जीत लिया है. हम रणवीर सिंह की बात कर रहे हैं, जिनसे करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर ने गलत डिमांड की थी. रणवीर ने एनडीटीवी से बातचीत में घटिया शख्स से मुलाकात को याद किया था, जो एक कास्टिंग एजेंट था. शख्स ने उन्हें अपने घर बुलाया. (फोटो साभार: IMDb)

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

रणवीर सिंह ने याद करते हुए कहा, ‘उसने मेरा पोर्टफोलिया बगल में रख दिया और बोला- तुम्हें स्मार्ट बनना है, खुलकर सामने आना है. जो बेबाक और स्मार्ट हैं, वह आगे बढ़ते हैं. मैं तुम्हें कई दफ्तर भेज सकता हूं, फिर तुम मुझे छूने को कहोगे…’ आगे जो हुआ, उसे देखकर रणवीर सिंह हैरान रह गए. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

रणवीर सिंह ने आगे बताया, ‘वह मेरे साथ समझौता करना चाहता था. वह बोला- अच्छा, हम कुछ नहीं करेंगे, सिर्फ मुझे उसे छूने दो. फिर वह बोला- ठीक है, मैं उसे सिर्फ देखूंगा. मैं मना कर रहा था. जब मैंने ‘न’ कहा, तो उसका दिल टूट गया.’ (फोटो साभार: IMDb)

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

रणवीर सिंह फिर बोले, ‘मैंने उस जगह को ऐसे छोड़ा, मानो कोई ठुकराया हो प्रेमी हो. मुझे बाद में पता चला कि उसने दूसरे स्ट्रग्लिंग एक्टर के साथ ऐसा ही किया था. ऐसा वाकई में होता है. मैंने खुद इसका अनुभव किया है.’ (फोटो साभार: IMDb)

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

रणवीर सिंह ने एक बार ‘जूम’ को बातचीत में बताया था कि जब वह कास्टिंग एजेंट के साथ बैठे होते हैं, तो उनके दिमाग में कई तरह के विचार चलते हैं. वे बोले, ‘जब वह मुझे घनौने तरीके से प्रस्ताव दे रहा था, तब मैं सिर्फ वहां से निकलने के बारे में सोच रहा था. मन करता कि बंदे के चेहरे पर घूंसा जड़ दूं या उस पर चिल्लाऊं.’ रणवीर सिंह फिर भी वहां बैठे रहते और एक्टिंग के खातिर हालात से सीखने की कोशिश करते. (फोटो साभार: IMDb)

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

रणवीर सिंह ने आगे बताया, ‘मैं उस बातचीत को किसी तीसरे शख्स की तरह देखता. मैं उसे घटिया कास्टिंग एजेंट की तरह देखा, ताकि भविष्य में कभी मुझे ऐसा किरदार निभाना पड़े, तो मैं उसकी नकल कर सकूं.’ (फोटो साभार: IMDb)

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Ranveer Singh struggle,Ranveer Singh casting couch, Dhurandhar 2 collection, Ranveer Singh movie Dhurandhar 2, रणवीर सिंह स्ट्रगल, रणवीर सिंह फिल्म

रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो गए हैं. उनकी ताजा रिलीज ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. रणवीर सिंह ने ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था, जो काफी सफल रही थी. उन्होंने अपने करियर में ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’ जैसी हिट फिल्में दी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X