Last Updated:
Donald Trump Video Fact Check: सोशल मीडिया डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है. तेहरान टाइम्स वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है कि ट्रंप कबूल कर रहे हैं कि ईरान ने अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर पर 17 अलग-अलग तरफ से भयानक हमला किया था, जिसके बाद अमेरिकी सैनिकों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा था. वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लेकिन क्या वाकई ईरान ने अमेरिका पर इतना बड़ा हमला किया था? हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की. यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी है. आइए जानते हैं ट्रंप के इस बयान का असली सच.
क्या सच में ईरान ने अमनेरिका के जेराल्ड आर फोर्ड पर हमला किया था? वायरल वीडियो में क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप? (फोटो- एपी)
Donald Trump Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक छोटा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस भाषण में वे अपने दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड (USS Gerald Ford) पर हमले को कबूल करते दिख रहे हैं. इसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि उनके एयरक्राफ्ट पर 17 ओर से हमला हो गया था, और हम समझ गए थे कि फंस गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस वीडियो में कनटेक्सट को नहीं बताया है. ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स का दावा कि ट्रंप इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर जेराल्ड आर फोर्ड पर एक बड़ा सैन्य हमला किया था.
वीडियो में ट्रंप को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘सुबह 1:01 बजे हमें समस्या का एहसास तब हुआ, जब हर 32 सेकंड में एक बहुत तेज विमान दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर के डेक से उड़ान भर रहा था… फिर उन्होंने हम पर 17 अलग-अलग दिशाओं से हमला किया. हम अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे. कुछ ही देर में सब खत्म हो गया.’ इस क्लिप को आधार बनाकर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका को ईरान के सामने घुटने टेकने पड़े और अपनी जान बचाकर भागना पड़ा.
ट्रंप का वीडियो वायरल हो रहा है.
पड़ताल: वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया. ट्रंप के हालिया भाषणों के कीवर्ड्स इंटरनेट पर जांचे. हमारी जांच में सामने आया कि तेहरान टाइम्स द्वारा किया गया दावा झूठ (Fake) है. वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे गलत संदर्भ में पेश किया गया है.
क्या है इस वीडियो का सच?
पड़ताल के दौरान हमें डोनाल्ड ट्रंप का यह मूल भाषण मिला, जो उन्होंने 27 मार्च को दिया था-
ईरान का कोई जिक्र नहीं: ट्रंप इस वीडियो में ईरान या मिडिल ईस्ट के किसी हमले की बात नहीं कर रहे हैं. दरअसल, वह वेनेजुएला में अमेरिका द्वारा चलाए गए एक सफल सैन्य अभियान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें निकोलस मादुरो को पकड़ा गया था. ट्रंप दुनिया के जिस सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर की बात कर रहे हैं, वह अमेरिका का जेराल्ड आर फोर्ड श्रेणी का एयरक्राफ्ट कैरियर है. इसी कैरियर के डेक से अमेरिकी विमान (हर 32 सेकंड में) अपने ऑपरेशन के लिए उड़ान भर रहे थे.
17 तरफ से हमला और जान बचाकर भागना
ट्रंप अपने भाषणों में अक्सर फिल्मी स्टाइल में बात करते हैं. वेनेजुएला में हुए इस 45 मिनट के बेहद तेज और सफल ऑपरेशन का वर्णन करते हुए ट्रंप बता रहे थे कि कैसे अमेरिकी सेना ने अचानक 17 अलग-अलग दिशाओं से हमला किया (दुश्मन को चौंकाया) और वहां कैसी अफरातफरी मची थी. ईरान ने अमेरिका पर कोई हमला नहीं किया, बल्कि यह अमेरिका का अपना सफल ऑपरेशन था.


