—Advertisement—

Video: मशरूम उत्पादन का हिट इंजीनियरिंग जुगाड़! 2.50 लाख लगा 3 दोस्त मालिक बन 8 को दे रहे सैलरी

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: March 28, 2026

—Advertisement—

Mushroom Farming Startup Success Story: छपरा के सदर प्रखंड के दफ्तरपुर गांव से स्टार्टअप इंडिया की एक शानदार तस्वीर सामने आई है. यहां डिग्री लेकर नौकरी की कतार में खड़े होने के बजाय, तीन दोस्तों ने मिलकर मशरूम उत्पादन को अपना करियर बनाया है. इस सफर की शुरुआत एक इंजीनियर दोस्त की सलाह और यूट्यूब की पाठशाला से हुई. सोनू कुमार सिंह, सोनू कुमार यादव और इंजीनियर सीपू कुमार मिश्रा ने मिलकर महज 2.5 लाख रुपये के निवेश से अपना प्लांट शुरू किया. दोस्तों ने पहले यूट्यूब पर बारीकियां सीखीं और फिर हाजीपुर से विधिवत प्रशिक्षण लिया. आज आलम यह है कि इनके प्लांट में रखे 700 बैग्स से रोजाना करीब 1 क्विंटल मशरूम का उत्पादन हो रहा है. जिससे उन्हें बंपर मुनाफा मिल रहा है. बेरोजगारी का रोना रोने के बजाय इन युवाओं ने खुद का रास्ता चुना और आज अपने साथ-साथ गांव के 8 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. इनका मानना है कि अगर दोस्त मिलकर छोटा-छोटा निवेश करें, तो गांव में रहकर ही शानदार बिजनेस खड़ा किया जा सकता है.

​Mushroom Farming Startup Success Story: छपरा के सदर प्रखंड के दफ्तरपुर गांव से स्टार्टअप इंडिया की एक शानदार तस्वीर सामने आई है. यहां डिग्री लेकर नौकरी की कतार में खड़े होने के बजाय, तीन दोस्तों ने मिलकर मशरूम उत्पादन को अपना करियर बनाया है. इस सफर की शुरुआत एक इंजीनियर दोस्त की सलाह और यूट्यूब की पाठशाला से हुई. सोनू कुमार सिंह, सोनू कुमार यादव और इंजीनियर सीपू कुमार मिश्रा ने मिलकर महज 2.5 लाख रुपये के निवेश से अपना प्लांट शुरू किया. दोस्तों ने पहले यूट्यूब पर बारीकियां सीखीं और फिर हाजीपुर से विधिवत प्रशिक्षण लिया. आज आलम यह है कि इनके प्लांट में रखे 700 बैग्स से रोजाना करीब 1 क्विंटल मशरूम का उत्पादन हो रहा है. जिससे उन्हें बंपर मुनाफा मिल रहा है. बेरोजगारी का रोना रोने के बजाय इन युवाओं ने खुद का रास्ता चुना और आज अपने साथ-साथ गांव के 8 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. इनका मानना है कि अगर दोस्त मिलकर छोटा-छोटा निवेश करें, तो गांव में रहकर ही शानदार बिजनेस खड़ा किया जा सकता है.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X