—Advertisement—

‘टेढ़ा चलने लग जाती’, डेढ़ साल की उम्र में गंभीर बीमारी का शिकार हुई वरुण धवन की लाडली, छलका एक्टर का दर्द

Author Picture
Published On: March 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:


वरुण धवन ने बताया कि उनकी बेटी लारा डेढ़ साल की उम्र में गंभीर बीमारी से जूझ रही थी. वो वलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नामक बीमारी से ग्रेस्त थी जिसके वजह से उनके चलने-फिरने में तकलीफ आ रही थी. हालांकि इलाज के बाद अब वरुण धवन की बेटी बिलकुल ठीक है और रिकवर कर रही है.

Zoom

वरुण धवन की बेटी लारा छोटी सी उम्र में गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी. (फोटो साभार इंस्टा varundvn)

नई दिल्ली. वरुण धवन ने पिछले दिन सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसी खबर शेयर की जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. एक्टर ने अपनी बेटी लारा के बारे में बताया कि वो गंभीर बीमारी से जूझ रही थी जिसकी वजह से वो चल नहीं पा रही थी. उन्होंने बताया कि लारा को डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नामक बीमारी का पता चला था जब वह सिर्फ डेढ़ साल की थी. इस बीमारी में हिप अपनी जगह से फिसल जाता है, जिससे एक पैर छोटा-लंबा हो जाता है और चलने में परेशानी होती है.

युवा के साथ बात करते हुए वरुण धवन ने कहा कि डेढ़ साल की उम्र में उनकी बेटी लारा गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं. वरुण ने बताया, ‘मेरी बेटी को DDH डायग्नोज हुआ था, जिसमें हिप, हिप सॉकेट से बाहर निकल जाता है. एक पैर लंबा-छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से उसके चलने-फिरने में तकलीफ हो रही थी’.

लारा की बीमारी से था आर्थराइटिस का खतरा

उन्होंने आगे बताया, ‘इस बीमारी में जल्दी आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क हो सकता है. पश्चिमी देशों में इसका इलाज जन्म के समय ही बहुत अच्छा होता है, लेकिन भारत में हर जगह ऐसा इलाज नहीं है. हालांकि यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका ध्यान रखते हैं’.

वरुण ने दी बेटी की हेल्थ अपडेट

वरुण कहते हैं कि राहत की बात यह रही कि लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. एक स्पेशल प्रोसेस के जरिए डॉक्टरों ने उसके हिप को सही जगह पर सेट कर दिया. इसके बाद उसे करीब ढाई महीने तक स्पिका कास्ट में रहना पड़ा. वरुण ने इस दौर को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि छोटी-सी बच्ची के लिए इतने लंबे समय तक कास्ट में रहना आसान नहीं था. एनेस्थीसिया के बाद जब वह जागी, तो खुद को कास्ट में पाकर वह असहज थी, लेकिन धीरे-धीरे उसने इस स्थिति को संभाल लिया. अब लारा पूरी तरह ठीक है, जो परिवार के लिए बड़ी राहत की बात है.

बता दें, वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त हैं. दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया था. कपल ने 24 जनवरी 2021 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों ने शादी के तीन साल बाद साल 2024 में अपनी बेटी लारा का स्वागत किया था.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Home
Facebook
Telegram
X