—Advertisement—

10 साल का इंतजार और अनगिनत ऑडिशन, ‘धुरंधर 2’ के एक्टर का छलका दर्द, बोले- आउटसाइडर के लिए राह नहीं आसान

Author Picture
Published On: March 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में पिंडा बनकर छा जाने वाले उदयबीर संधू के लिए यह कामयाबी रातों-रात नहीं आई है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने पूरे 10 साल का लंबा इंतजार किया है. दिल्ली में मॉडलिंग से शुरुआत करने के बाद मुंबई की गलियों में अनगिनत ऑडिशन्स और विज्ञापन फिल्मों के जरिए उन्होंने खुद को तराशा. उदयबीर का मानना है कि एक आउटसाइडर के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना बेहद चैलेंजिंग है, जहां आप बस एक छोटे से मौके की तलाश में सालों गुजार देते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

उदयबीर संधू ने ‘धुरंधर 2’ में एक डायलॉग से लूटी महफिल.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में उदयबीर संधू ने काम किया है. इन दिनों वह फिल्म में अपनी जानदार परफॉर्मेंस से महफिल लूट रहे हैं. फिल्म में उदयबीर ने पिंडा का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह यानी हमजा का दोस्त होता है. भले ही उदयबीर के हिस्से कुछ ही सीन आए हों, लेकिन अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस बीच एक्टर ने अपने स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की.

पिंकविला के साथ बातचीत में ‘धुरंधर 2’ के एक्टर उदयबीर संधू ने मिल रही इस तारीफ के लिए सबका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने साफ कहा कि एक आउटसाइडर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना और ऐसा ब्रेकआउट रोल हासिल करना वाकई में एक बड़ी चुनौती होती है. उनकी इस कामयाबी ने साबित कर दिया है कि अगर हुनर हो, तो चंद मिनटों का रोल भी यादगार बन सकता है.

उदयबीर संधू ने बताया अपना स्ट्रगल

उदयबीर संधू ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया, ‘मुझे इस इंडस्ट्री में करीब 10 साल हो गए हैं. शुरुआत दिल्ली में मॉडलिंग से हुई, फिर धीरे-धीरे मुंबई का रुख किया और ऑडिशन्स का दौर शुरू हुआ. विज्ञापन फिल्मों से कैमरे का डर खुला और समझ आया कि एक्टिंग कैसे होती है. सच कहूं तो मैंने इतने ज्यादा ऑडिशन्स दिए हैं कि अब गिनती भी याद नहीं, चाहे टीवी हो, फिल्में हों या वेब सीरीज, मैंने हर जगह किस्मत आजमाई.’

आउटसाइडर के लिए राह आसान नहीं

उन्होंने आगे कहा, ‘एक आउटसाइडर के लिए यहां राह आसान नहीं होती. आप बस एक मौके, एक छोटे से दरवाजे के खुलने का इंतजार करते हो ताकि किसी तरह अंदर कदम रख सको. बस उसी एक सही मौके की तलाश में वक्त लग जाता है.’ फिल्म धुरंधर 2 में उदयबीर और रणवीर सिंह के बीच वो सीन दर्शकों खूब पसंद आ रहा है जो एक बहस से शुरू होकर खूनी जंग में बदल जाता है,फिल्म में उदयबीर का एक डायलॉग ‘घर दी याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

आदित्य धर ने किया दोनों फिल्मों का डायरेक्शन

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ पिछले साल दिसंबर में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का ही अगला हिस्सा है. पहली फिल्म की कहानी हमजा के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो पाकिस्तान के ल्यारी में एक बलोच गैंग में घुसपैठ कर आतंकी नेटवर्क का सफाया करता है. मगर सीक्वल (धुरंधर 2) में हमजा के अतीत के पन्नों को पलटा गया है, जिसमें दिखाया गया है कि आखिर किन हालातों ने सीधे-सादा जसकीरत सिंह रंगी भारत का जासूस बनकर पाकिस्तान पहुंचता है. इस मूवी को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X