नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म ‘पाकीजा’ में मीना कुमारी की परफॉर्मेंस इतनी शानदार हैं, मानो उन्होंने पर्दे पर अपना दिल निकाल कर रख दिया था. लेकिन, क्या आपको पता है फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी की तबीयत ज्यादा खराब थी, जिसकी वजह से गाने के कठिन डांस स्टेप्स और सीन कर पाना बहुत मुश्किल हो गया था. फिल्म के गाने ‘तीर-ए-नजर देखेंगे’ को शानदार बनाने के लिए मशहूर हीरोइन और कथक डांसर पद्मा खन्ना ने मीना कुमारी की ‘बॉडी डबल’ के रूप में काम किया था और उन मुश्किल सीन्स को पूरा किया. गाने को लता मंगेशकर ने गाया था. तमाम चुनौतियों और मुश्किलों के बाद भी ‘पाकीजा’ और उसके गाने ने इतिहास रच दिया.


