Last Updated:
मिडिल ईस्ट के में जारी जंग और पीस-टॉक के सर्कस के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से लाइव आकर बड़े-बड़े दावे किए हैं. गुरुवार को पीट हेगसेथ और मार्को रूबियो के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अपनी सैन्य हार के बाद अब समझौते के लिए अमेरिका के सामने ‘भीख’ मांग रहा है. हालांकि, ईरान को खरी-खोटी सुनाने के चक्कर में ट्रंप अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी देश ब्रिटेन (UK) को भी बेइज्जत कर बैठे.
ट्रंप ने ईरान को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच भले ही जंग खत्म करने को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन दोनों देशों की तरफ से जुबानी बाण लगातार फेंके जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति लगभग हर रोज मीडिया के सामने आकर ‘हम जीत गए हैं’ का मंत्र जप रहे हैं. गुरुवार को ट्रंप ने पीट हेगसेथ और मार्को रूबियो के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अपने गुणगान का वही पुराना राग अलापा. पीसी के दौरान ईरान को खरी-खोटी सुनाते हुए ट्रंप अपने दोस्त देश को ही बेइज्जत कर बैठे. ये वही देश है, जिसने ट्रंप की मदद के लिए मिडिल ईस्ट में हथियार भेजे थे.
ब्रिटेन को सरेआम बेइज्जती: ‘तुम्हारे एयरक्राफ्ट करियर तो खिलौने हैं’
ट्रंप ने अपने सबसे पुराने सहयोगी देश यूके (UK) पर तंज कसते हुए कहा, ‘ब्रिटेन के एयरक्राफ्ट कैरियर हमारी ताकत के सामने महज खिलौने (Toys) जैसे हैं.’ ट्रंप का यह बयान तब आया है जब ब्रिटिश रॉयल नेवी लाल सागर में अमेरिका का साथ दे रही है. उन्होंने NATO के बाकी देशों को मदद करने के लिए बुरा-भला कहा लेकिन मदद करने वाले ब्रिटेन को भी नहीं छोड़ा.
जुबान पर आया अयातुल्ला खामेनेई का नाम
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर ट्रंप ने बेहद विवादित बात कही. उन्होंने उन्हें ‘सनकी’ बताते हुए कहा, ‘हमें उस सनकी को रोकना ही था, जो अब हमारे बीच नहीं रहा. वे उतना ‘सुप्रीम’ नहीं था. यह बहुत दुखद है कि वो अब नहीं है’.
ईरान की मिसाइल पावर पर कबूलनामा
ट्रंप ने स्वीकार किया कि ईरान के पास ऐसी घातक मिसाइलें हैं जो 2500 मील (4000 किमी) तक मार कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘उनकी एक मिसाइल 2500 मील तक गई; लोग कह रहे थे कि उनके पास ऐसी मिसाइल नहीं है, लेकिन हम इस मामले में सही साबित हुए.’ यह अमेरिका के लिए एक बड़ी सुरक्षा चुनौती का संकेत है.
ईरान से मिला ‘तेल का तोहफा’
ट्रंप ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि ईरान ने उन्हें 10 तेल के टैंकर ‘प्रेजेंट’ के तौर पर भेजे हैं. उन्होंने कहा, ‘पहले उन्होंने 8 जहाज भेजे, फिर अपनी किसी बात के लिए माफी मांगते हुए 2 और जहाज भेज दिए’.
पीस डील के लिए ‘भीख’ मांग रहा है ईरान
पीस डील की खबरों पर रिकॉर्ड साफ करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘वे समझौते के लिए भीख मांग रहे हैं, मैं नहीं. जो कुछ भी वहां हुआ है, उसे देखकर हर कोई जानता है कि वे क्यों गिड़गिड़ा रहे हैं. मुझे नहीं पता कि हम समझौता करेंगे या नहीं, या हम ऐसा करना चाहते भी हैं या नहीं’.
About the Author

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें


