Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2:द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसके एक खास किरदार की हो रही है. कहा जा रहा है कि यह किरदार माफिया अतीक अहमद से प्रेरित है. इस वजह से लोग फिल्म के साथ-साथ अतीक अहमद की असली कहानी भी जानना चाह रहे हैं. अतीक अहमद का नाम कभी अपराध की दुनिया में बड़ा माना जाता था. धीरे-धीरे उसने राजनीति में भी कदम रखा. उस पर कई गंभीर आरोप लगे. नकली नोटों के नेटवर्क से लेकर बाहुबल के जरिए अपना प्रभाव बढ़ाने तक, उसका सफर काफी विवादों भरा रहा. राजू पाल हत्याकांड और उमेश पाल शूटआउट जैसे मामले उसे सुर्खियों में लाते रहे. कुछ रिपोर्ट्स में उसके पाकिस्तान कनेक्शन की भी चर्चा हुई, हालांकि इन दावों पर हमेशा विवाद बना रहा. अब फिल्म के जरिए उसकी कहानी फिर से चर्चा में है. लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म में दिखाया गया किरदार कितना सच है और कितना फिल्मी.


