—Advertisement—

Donald Trump approval rating | Iran-US War | ईरान जंग में डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका, अप्रूवल रेटिंग में आई भयंकर गिरावट, युद्ध से खुश नहीं अमेरिकी

Author Picture
Published On: March 25, 2026

—Advertisement—

Donald Trump Approval Ratings: ईरान जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ही घर में हारते दिख रहे हैं. ईरान से युद्ध लड़ना डोनाल्ड ट्रंप के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. उनकी अप्रूवल रेटिंग यानी लोकप्रियता में भयंकर गिरावट आई है. अमेरिका में भी तेल के दाम बढ़ गए हैं. इससे अमेरिकियों में गुस्सा है. यही कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से ज्यादातर अमेरिकी नाराज हैं. एक ताजा सर्वे के मुताबिक, अमेरिका के केवल 36 फीसदी लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट हैं. यह पिछले हफ्ते के 40 फीसदी से कम है. यह उनकी व्हाइट हाउस वापसी के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है.

रॉयटर्स/इप्सोस के सर्वे के अनुसार, अमेरिका में ईंधन की कीमतों में तेजी और ईरान पर ट्रंप की ओर से शुरू किए गए युद्ध को लेकर व्यापक असंतोष है. इसके चलते ही उनकी रेटिंग गिरी है. चार दिन चले इस सर्वे में सामने आया कि सिर्फ 36 फीसदी अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट हैं. पिछले हफ्ते 40 फीसदी लोग संतुष्ट थे.

क्यों ट्रंप की साख को लगा बट्टा

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप की आर्थिक नीतियों और जीवन यापन की लागत को लेकर अमेरिकी नागरिकों की राय और खराब हुई है. केवल 25 फीसदी लोगों ने जीवन यापन की लागत को संभालने में ट्रंप के कामकाज को सही बताया है.

कितने लोग ट्रंप की आर्थिक नीतियों से खुश?

अमेरिका में केवल 29 फीसदी लोग ही डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों से संतुष्ट हैं. यह उनके दोनों कार्यकालों में सबसे कम है. इतना ही नहीं, ट्रंप की यह रेटिंग जो बाइडेन की किसी भी आर्थिक रेटिंग से भी कम है.

जनविरोध की आशंका

सर्वे का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने बड़ी जनविरोध की आशंका जताई है. रॉयटर्स से बातचीत में रिपब्लिकन राजनीतिक रणनीतिकार और वकील अमांडा मक्की ने कहा, ‘यह जरूरी है कि लोग जानें कि राष्ट्रपति उनकी तकलीफ समझते हैं और मदद जल्द ही पहुंचेगी.’

लोकप्रियता में लगातार गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से उनकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है. उनके कार्यकाल के शुरुआती दिनों में उनकी कुल लोकप्रियता 47 फीसदी थी, जो पिछले साल गर्मियों से लगभग 40 फीसदी के आसपास बनी हुई थी.

ट्रंप की लोकप्रियता नई गिरावट पर, सिर्फ 36% अमेरिकी कर रहे समर्थन,

सर्वे में यह भी सामने आया कि अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को सिर्फ 35 फीसदी अमेरिकी समर्थन दे रहे हैं, जो पिछले हफ्ते के 37 फीसदी से कम है. वहीं, 61 फीसदी लोगों ने इन हमलों का विरोध किया, जबकि पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 59 फीसदी था.

युद्ध शुरू होने के बाद की रेटिंग

28 फरवरी से 1 मार्च के बीच हुए रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे में 27 फीसदी अमेरिकी हमलों के पक्ष में थे, जबकि 43 फीसदी ने विरोध किया था. करीब 29 फीसदी लोग इस पर असमंजस में थे. हाल के सर्वे में असमंजस का विकल्प नहीं दिया गया, हालांकि ताजा सर्वे में 5 फीसदी लोगों ने युद्ध पर अपनी राय देने से इनकार किया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X