—Advertisement—

न फोटो, न ऑडिशन, रणवीर सिंह के 1 मजाक से पलटी डॉक्टर की किस्मत, आदित्य धर ने देखते ही ‘धुरंधर’ में किया कास्ट

Author Picture
Published On: March 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धुआं मचा रखा है. इस फिल्म के डर से बाकी कई फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई. धुरंधर से जुड़े कई मजेदार किस्से हैं, लेकिन एक किस्सा सभी को चौंकाने वाला है. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में एक डॉक्टर को कास्ट किया और इस कास्टिंग का फैसला उन्होंने बस चंद मिनटों में किया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

Zoom

‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट ने पहले दिन ही 100 करोड़ का कलेक्शन दर्ज कर लिया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के गलियारों से सोशल मीडिया तक हर तरफ बस एक ही चर्चा हो रही है और वो ‘धुरंधर’ की है. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस को धुआं-धुआं कर रखा है. इस फिल्म से जुड़े कई किस्से और कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं. ऐसा ही एक किस्सा फिल्म में एक छोटे से रोल में नजर आए पंजाब के रहने वाले डॉक्टर सनी अशोक का है. पंजाब के गांव में सरकारी डॉक्टर सनी अशोक ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में चंद सेकेंड का रोल अदा किया है. अब उन्हें ये रोल कैसे मिला इसका किस्सा पढ़ने के लिए आपको पूरी खबर पढ़नी पढ़ेगी और ये बेहद मजेदार कहानी है, तो चलिए जानते हैं.

सनी अशोक को फिल्म दिलाने का श्रेय अर्जुन रामपाल को जाता है. असल में शूटिंग के दौरान सेट पर अर्जुन रामपाल को सिर में चोट लग गई थी. उनके सिर पर चोट ज्यादा होने की वजह से वहां डॉक्टर को बुलाना पड़ा और वो डॉक्टर कोई और नहीं बल्कि सनी थे. अब सनी ने अर्जुन का इलाज किया और वो वापस अपने काम पर लौट गए, लेकिन ये किस्सा यहीं खत्म नहीं होता है. यहां से तो कहानी शुरू हुई है.

रणवीर सिंह के मजाक को आदित्य धर ने किया सच

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर कहते हैं कि तीन दिन बाद उन्हें वापस सेट पर बुलाया जाता है और इस बार उनकी मुलाकात लीड एक्टर रणवीर सिंह से होती है. उन्होंने रणवीर को देखते ही उनके साथ एक तस्वीर खिंचाने की इच्छा जाहिर की. अब रणवीर की एनर्जी और हाजिरजवाबी का तो क्या ही कहना. उन्होंने मजाक में सनी से कहा कि फोटो ही क्यों वो उनके पिक्चर में भी ले लेंगे.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X