—Advertisement—

‘हमने किसी की भावनाओं को नहीं किया आहत’, आर माधवन ने वीडियो शेयर कर दी सफाई, बोले-‘गलतफहमी दूर करें’

Author Picture
Published On: March 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर उठे विवाद के बीच आर माधवन ने सामने आकर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि विवादित सीन को गलत समझा गया है और उनका किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल माधवन का वीडियो

नई दिल्ली. आर माधवन का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें वह फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और पूरा मामला एक गलतफहमी है.

दरअसल, फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. आरोप था कि उस सीन में माधवन सिगरेट पीते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलते नजर आ रहे हैं.

आर माधवन ने दी सफाई

फिल्म धुरंधर के एक सीन को लेकर लोग आर माधवन को ट्रोल कर रहे हैं. इस पर अपनी सफाई देते हुए एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान ही डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें साफ निर्देश दिया था कि डायलॉग बोलने से पहले सिगरेट बुझा दी जाए और फ्रेम में कहीं भी धुआं या सिगरेट नजर नहीं आनी चाहिए.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X