—Advertisement—

भारत-पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर, क्रिकेट नहीं अब फुटबॉल में भिड़ेंगी दोनों टीम

Author Picture
Published On: March 24, 2026

—Advertisement—

माले: भारत की अंडर 20 पुरुष फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप में भाग लेने यहां पहुंच गई है और पहले मैच में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान से खेलेगी. इस मैच के बाद ग्रुप बी में भारतीय टीम का सामना 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा. दोनों मैच नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. ग्रुप ए में मालदीव, श्रीलंका, नेपाल और भूटान की टीमें हैं.

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी जो एक अप्रैल को होगा. फाइनल तीन अप्रैल को खेला जाएगा. भारत के अंडर 20 मुख्य कोच महेश गवली ने कहा, ‘यह काफी अहम और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है. सभी टीमें काफी प्रतिस्पर्धी है और हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’

भारतीय टीम: गोलकीपर: अल्साबित एसटी, प्रणव सुंदरमन, सूरज सिंह

डिफेंडर: बूंगसोन सिंह टी, जोडरिक अब्रांचेस, करीश सोराम, मालेमंगांबा सिंह थोकचोम, मोहम्मद कैफ, रोशन सिंह थांगजाम, उशाम सिंह , याइफारेम्बा चिंगाखाम

मिडफील्डर: अनिकेत यादव, डैनी मेतेइ लैशराम, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, मोहम्मद अरबाश, रिषिकांता मेतेइ लैशराम, रिषि सिंह एन

फॉरवर्ड: उमंग दोडुम, प्रशान जाजो, रोहेन सिंह , विशाल यादव, सैमसन ए, तनबीर डे.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X