Last Updated:
मार्च में रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शानदार सफलता के बाद अब अप्रैल का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है. इस महीने अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ‘आवारापन 2’ के साथ इमरान हाशमी वापसी करेंगे, जबकि ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाएंगे.
अप्रैल में कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
नई दिल्ली. 19 मार्च को रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर ने पर्दे पर धमाका कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ की आंधी के बीच अगले महीने अप्रैल भी सिनेलवर्स के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है.
3 अप्रैल को ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. साल 2007 की फिल्म के इस सीक्वल में इमरान हाशमी एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में इमोशनल ड्रामा के साथ एक्शन और रोमांस का संतुलन देखने को मिलेगा, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है. इमरान हाशमी की फिल्म का सीक्वल 19 साल बाद आ रहा है जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.
इस दिन रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाइन लगने वाली है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करेंगे. अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. उनके साथ तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो फिल्म को और मनोरंजक बनाएंगे.
इसी दिन ‘स्वयंभू’ भी रिलीज होगी, जिसमें निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह एक बड़े पैमाने पर बनी पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसकी रिलीज पहले टल चुकी है. मेकर्स इसे दो भागों में पेश करने की योजना बना रहे हैं.
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘डकैत’
10 अप्रैल को ही ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ भी सिनेमाघरों में आएगी. अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म प्यार और बदले की कहानी को एक्शन के साथ पेश करेगी, जो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है.
महीने के आखिरी हफ्ते में 24 अप्रैल को ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज होगी. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी का हल्का-फुल्का मिश्रण लेकर आएगी. इसी दिन हॉरर पसंद करने वालों के लिए द वॉर्डरोब भी रिलीज हो रही है, जिसमें रजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें


