—Advertisement—

इमरान हाशमी की 8 धांसू फिल्में, जिसने एक्टर को बनाया फेवरेट चॉकलेटी हीरो, 4 फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

Author Picture
Published On: March 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

नई दिल्ली. इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं. उन्होंने अपने हर किरदार से एक्टिंग रेंज को साबित किया है. आज इमरान के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर के बेहतरीन किरदारों के बारे में जानते हैं-

शंघाई (2012)- इस फिल्म में उन्होंने जोगिंदर परमार का किरदार निभाया था. वो एक चालाक और साधारण वीडियोग्राफर के रोल में दिखे थे जो राजनीतिक साजिश में फंस जाता है. अक्सर रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाले इमरान हाशमी इस फिल्म में बेहद रियलिस्टिक रोल में दिखे थे.

Emraan Hashmi, Emraan Hashmi Interview, Emraan Hashmi news, Emraan Hashmi movies, इमरान हाशमी फिल्म, इमरान हाशमी

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010)- शोएब खान के रूप में हाशमी एक महत्वाकांक्षी गैंगस्टर बने, जो धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड में अपनी जगह बनाता है. उनकी शांत लेकिन खतरनाक मौजूदगी ने किरदार को यादगार बना दिया. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ अजय देवगन, कंगना रनौत और प्राची देसाई अहम किरदार में दिखे थे. फिल्म कमर्शियल तौर पर सफल रही थी.

आवारापन (2007)-शिवम के रोल में वह एक ऐसे हिटमैन बने, जो अपनी जिंदगी में मोक्ष की तलाश कर रहा है. इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी और उनकी इमोशनल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ‘आवारापन’ के गानों को भी काफी पसंद किया गया था.

आवारापन (2007)-शिवम के रोल में वह एक ऐसे हिटमैन बने, जो अपनी जिंदगी में मोक्ष की तलाश कर रहा है. इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी और उनकी इमोशनल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ‘आवारापन’ के गानों को भी काफी पसंद किया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गैंगस्टर (2006)- इस फिल्म में उन्होंने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया, जो एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान छुपाता है. प्यार और कर्तव्य के बीच फंसे इस किरदार को उन्होंने बखूबी जिया. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कंगना रनौत लीड रोल में दिखी थीं. कंगना ने इससे बॉलीवुड डेब्यू किया था.

गैंगस्टर (2006)- इस फिल्म में उन्होंने एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया, जो एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान छुपाता है. प्यार और कर्तव्य के बीच फंसे इस किरदार को उन्होंने बखूबी जिया. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ कंगना रनौत लीड रोल में दिखी थीं. कंगना ने इससे बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसने छप्परफाड़ कमाई की थी. इसके गाने भी सुपरहिट रहे.

जन्नत (2008)- ‘जन्नत’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. सोनल चौहान और इमरान हाशमी की जन्नत बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म के गाने आजतक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं.

जन्नत (2008)- ‘जन्नत’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. सोनल चौहान और इमरान हाशमी की जन्नत बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म के गाने आजतक लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. ये उस दौर की सबसे रोमांटिक फिल्मों में शामिल है.

द डर्टी पिक्चर (2011)- अब्राहम के किरदार में उन्होंने एक फिल्ममेकर की भूमिका निभाई, जो शुरुआत में नायिका को नापसंद करता है, लेकिन बाद में उसकी काबिलियत को समझता है. विद्या बालन के साथ इमरान हाशमी ने फिल्म में किरदार के बेहद सेंसिटिव तरीके से निभाया था.

द डर्टी पिक्चर (2011)- अब्राहम के किरदार में उन्होंने एक फिल्ममेकर की भूमिका निभाई, जो शुरुआत में नायिका को नापसंद करता है, लेकिन बाद में उसकी काबिलियत को समझता है. विद्या बालन के साथ इमरान हाशमी ने फिल्म में किरदार के बेहद सेंसिटिव तरीके से निभाया था. ‘द डर्टी पिक्चर’ सुपरहिट रही थी.

टाइगर्स (2014)-इस फिल्म में उन्होंने एक सेल्समैन का रोल निभाया, जो एक बड़े कॉर्पोरेट घोटाले का खुलासा करता है. यह उनकी सबसे गंभीर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई परफॉर्मेंस में से एक है.

टाइगर्स (2014)-इस फिल्म में उन्होंने एक सेल्समैन का रोल निभाया, जो एक बड़े कॉर्पोरेट घोटाले का खुलासा करता है. यह उनकी सबसे गंभीर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई परफॉर्मेंस में से एक है.

मर्डर 2 (2011)-एक्स-कॉप अर्जुन भगवत के रोल में हाशमी ने एक डार्क और इंटेंस किरदार निभाया, जो एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए अपने अंदर के डर से भी लड़ता है.

मर्डर 2 (2011)-एक्स-कॉप अर्जुन भगवत के रोल में हाशमी ने एक डार्क और इंटेंस किरदार निभाया, जो एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए अपने अंदर के डर से भी लड़ता है. ‘मर्डर’ में मल्लिका शेरावत के साथ इमरान हाशमी के कई बोल्ड सीन्स थे जिसने एक्टर की सीरियल किसर वाली इमेज स्थापित की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X