—Advertisement—

Bollywood News in Hindi Today: ‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन बनाया तगड़ा रिकॉर्ड, आदित्य धर की फिल्म के कायल हुए रजनीकांत

Author Picture
Published On: March 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. धमाकेदार वीकेंड के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी शानदार तरीके से पास हुई और महज 5 दिनों में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार क…और पढ़ें

Zoom

‘धुरंधर 2’ ने पांचवें दिन 500 करोड़ की कमाई के साथ रच दिया इतिहास.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी शानदार तरीके से पास हुई. सोमवार को फिल्म की रफ्तार में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसने कमाई के मामले में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 519.12 करोड़ पहुंच गई है.

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 का जादू अब नॉर्थ से लेकर साउथ सिनेमा तक सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही इस फिल्म की तारीफ में अब खुद सुपरस्टार रजनीकांत भी उतर आए हैं. थलाइवा ने इस धांसू एक्शन फिल्म को हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच करार दिया है.

रजनीकांत ने न केवल फिल्म की सराहना की, बल्कि निर्देशक आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताते हुए पूरी टीम को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई भी दी. सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का यह रिव्यू आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

फरदीन खान की बहन को उनकी पत्नी समझ बैठे फोटोग्राफर्स, एक्टर का रिएक्शन हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान पैपराजी से एक बड़ी चूक हो गई, जब उन्होंने फरदीन के साथ खड़ी महिला को गलती से उनकी पत्नी समझ लिया. फोटोग्राफर्स उन्हें गलत नाम से पुकारने लगे, जिसे सुनकर एक्टर वहीं रुक गए. फरदीन ने तुरंत कैमरे के सामने इस गलतफहमी को दूर करते हुए साफ किया कि उनके साथ जो महिला है वो बीवी नहीं, बल्कि उनकी बहन लैला खान हैं. फरदीन का यह अंदाज और अपनी बहन को लेकर किया गया स्पष्टीकरण इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

समीरा रेड्डी ने बयां किया बचपन का दर्दनाक अनुभव, हकलाने की समस्या से होना पड़ा बुली का शिकार

समीरा रेड्डी सेल्फ-एक्सेप्टेंस यानी खुद को स्वीकार करने की एक मजबूत आवाज बन चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन के उन गहरे जख्मों के बारे में बात की, जिन्हें साझा करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में समीरा ने बताया कि बचपन में उन्हें हकलाने की समस्या थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी बुलिंग का सामना करना पड़ाय उन्होंने साझा किया कि कैसे बचपन में मिले ताने और लेबल आज भी उनके आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं. समीरा का मानना है कि बचपन में कही गई बातें किसी व्यक्ति के आत्म-सम्मान पर उम्रभर के लिए गहरा निशान छोड़ सकती हैं.

जाह्नवी कपूर ने छोड़ी करण जौहर की एजेंसी, विवाद बढ़ा तो फिल्ममेकर ने दी सफाई

जाह्नवी कपूर के करण जौहर की टैलेंट एजेंसी छोड़कर कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क जॉइन करने के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है. हाल ही में करण ने एक्टर्स के जल्दबाजी में एजेंसी बदलने और उनकी इनसिक्योरिटी पर बयान दिया था, जिसे सीधे तौर पर जाह्नवी से जोड़कर देखा जाने लगा. विवाद बढ़ता देख करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर सफाई पेश की. उन्होंने मीडिया और ट्रोलर्स पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर और संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है. करण ने साफ किया कि सिर्फ हेडलाइंस बनाने के लिए उनके इंटरव्यू के छोटे हिस्सों का गलत मतलब निकालना ठीक नहीं है.

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए ‘सितारे जमीन पर’ तैयार, इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की मूवी

सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले चर्चा थी कि आमिर इस फिल्म को ओटीटी के बजाय सीधे यूट्यूब पर रिलीज कर डिजिटल दुनिया में नई शुरुआत करेंगे. लेकिन अब इस पुरानी रणनीति को पीछे छोड़ते हुए मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का रास्ता साफ कर दिया है. यह फिल्म अब सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. सोमवार को प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया. ‘सितारे जमीन पर’ ओटीटी 3 अप्रैल से स्ट्रीम की जाएगी.

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ‘धुरंधर 3’ पर तोड़ी चुप्पी, तीसरे पार्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, जिसने महज 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की इस कामयाबी के बीच सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए साफ किया है कि फिलहाल तीसरे पार्ट को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है. बता दें कि फिल्म की सफलता में मुकेश की सटीक कास्टिंग का बड़ा हाथ माना जा रहा है, जिसकी फिल्म जगत में काफी तारीफ हो रही है.

‘धुरंधर 2’ के सामने टिक नहीं पाई ‘उस्ताद भगत सिंह’, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई फिल्म

पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर अब पस्त होती नजर आ रही है. ‘धुरंधर 2’ के तूफान के आगे यह फिल्म टिक नहीं पाई और इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है.शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी यह तेलुगु एंटरटेनर अपनी रफ्तार बरकरार रखने में नाकाम रही. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 1.67 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. इस गिरावट के साथ 5 दिनों में फिल्म की भारत में नेट कमाई 61.97 करोड़ तक पहुंच सकी है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X