—Advertisement—

ओटीटी पर चमकेंगे आमिर खान के ‘सितारे’, कन्फर्म हुई फिल्म की रिलीज डेट, जानिए कब और कहां देगी दस्तक

Author Picture
Published On: March 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आमिर खान के फैंस के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी आ गई है. काफी लंबे इंतजार के बाद उनकी फिल्म सितारे जमीन पर अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, तो अब आप घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकते हैं. यह फिल्म 3 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रही है. मेकर्स ने इसके लिए गुड फ्राइडे के लॉन्ग वीकेंड का मौका चुना है, ताकि दर्शक फुर्सत में इस इमोशनल ड्रामा को देख सकें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’.

नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने थिएटर्स में दस्तक देने के बाद दर्शकों के दिलों को खूब जीता. बॉक्स ऑफिस पर भी यह मूवी बड़ी कामयाब साबित हुई. अब ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. अगर आप किसी वजह से थिएटर में इस मूवी का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं तो कोई बात नहीं. अब आप इसे घर पर आराम से बैठकर ओटीटी पर देख पाएंगे. जानिए आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ कब और किस ओटीटी पर दस्तक देगी.

मेकर्स ने आमिर खान की सितारे जमीन पर फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. अब यह साफ हो गया है कि फिल्म सोनी लिव पर ही आएगी. सोमवार को प्लेटफॉर्म ने खुद इस बात पर मुहर लगाते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया. आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे वाले लॉन्ग वीकेंड के मौके पर स्ट्रीम की जाएगी.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X