Last Updated:
कोलंबिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी. पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. सरकार ने लोगों से अपील की है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं.
बताया जा रहा है कि C-130 हरक्यूलिस विमान में एयर फोर्स के जवान सवार थे.
कोलंबिया. दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एयर फोर्स का शक्तिशाली लॉकहीड C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया. हादसा इतना भीषण था कि विमान में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कोलंबिया के रक्षा मंत्री Pedro Arnulfo Sanchez के मुताबिक, यह हादसा प्यूर्टो लेगुइज़ामो (पुतुमायो) इलाके में हुआ, जहां विमान उड़ान भरते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में बड़ी संख्या में सैन्य जवान सवार थे, जिससे इस हादसे की भयावहता और बढ़ गई है.
प्रारंभिक रिपोर्ट्स में करीब 110 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे के बाद विमान में लगी आग ने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया. घटना के तुरंत बाद सैन्य और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं. घायलों को निकालने और आग बुझाने का काम जारी है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. फिलहाल हादसे के कारण साफ नहीं हैं. तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या अन्य कारणों की जांच की जा रही है.
Autoridades confirmaron que 110 soldados iban a bordo del avión Hércules que se accidentó en Putumayo, a unos 3 kilómetros del casco urbano, tras despegar en un vuelo de apoyo militar. #VocesySonidos pic.twitter.com/pZsmW3rw7V


