Last Updated:
Donald Trump Gold Coin: यह सिर्फ़ दूसरी बार होगा जब किसी जिंदा प्रेसिडेंट का नाम किसी सिक्के पर होगा. इससे पहले 30वें अमेरिकी प्रेसिडेंट कैल्विन कूलिज का नाम जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ एक यादगार सिक्के पर आया था, जिसे यूएस की आजादी के 150 साल पूरे होने के मौके पर 1926 में बनाया गया था.
सेमीक्विनसेंटेनियल गोल्ड कॉइन कैंडिडेट डिज़ाइन (फोटो: ट्रेजरी यूनाइटेड स्टेट्स मिंट)
US 250th Independence Day Celebration: अमेरिका इस साल 4 जुलाई को अपनी आजादी का 200वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है. इस विशेष अवसर पर स्मार्क सिक्का जारी करने का ऐलान किया गया है. ये सिक्का 24 कैरेट गोल्ड का होगा. इस पर तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी रहेगी. इसके लिए ट्रंप के चुने हुए मेंबर के फेडरल कमीशन ने गुरुवार को ही मंजूरी दे दी थी. अगर सिक्का जारी होता है तो अमेरिकी इतिहास में ऐसा करने वाले ट्रंप दूसरे राष्ट्रपति होंगे. इससे पहले 1926 में अमेरिका की 150वीं आजादी की वर्षगांठ पर तत्कालिक राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज ने स्मारक सिक्के जारी किए थे. इसमें वे पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर के साथ नजर आए थे.
आजादी के 250वीं विशेष जयंती पर सिक्के जारी करने के लिए कमीशन ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स ने ओवल ऑफ़िस की ओर से मंजूरी मिल गई है. इसमें प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की इमेज वाले एक डिज़ाइन को मंजूरी दी गई है, जिसके एक तरफ 1776 और दूसरी तरफ 2026 लिखा है. अमेरिका के ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने गुरुवार को मंजूरी मिलने के बाद इस सिक्के को लेकर जारी बयान में कहा कि यह एक सुंदर और यादगार सोने का सिक्का होगा.
सिक्का ढालने की तैयारी शुरू
बीच ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम अपने 250वें जन्मदिन के करीब पहुंच रहे हैं, हम ऐसे सिक्के तैयार करने के लिए बहुत उत्साहित हैं जो हमारे देश और डेमोक्रेसी की हमेशा रहने वाली भावना को दिखाते हैं. ऐसे सिक्कों के आगे के हिस्से के लिए हमारे मौजूदा प्रेसिडेंट, डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा कोई प्रोफ़ाइल नहीं है.’ सोने के सिक्के को अभी भी ट्रेजरी से ऑफिशियल अप्रूवल की जरूरत है, जिसमें कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स और सिटिजन्स कॉइनेज एडवाइजरी कमेटी, जो एक फेडरल पैनल है जिसमें ज़्यादा मेंबर हैं, दोनों के रुख को ध्यान में रखा जाता है.
लोग अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का पोर्ट्रेट देख रहे हैं, जिसे व्हाइट हाउस के ऑफिशियल फोटोग्राफर डेनियल टोरोक ने लिया था. यही तस्वीर को अमेरिका मिंट (सिक्का ढालने वाली एजेंसी) 250वें स्मारक सोने के सिक्के की डिजाइन का आधार है.
किसने किया इसका विरोध
न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले महीने कमेटी मेंबर के सोने के सिक्के के विरोध की रिपोर्ट दी थी. बीच ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी मिंट ने कमेटी को प्रस्तावित डिजाइन को रिव्यू करने के कई सही मौके दिए, लेकिन CCAC ने साफ मना कर दिया.’ इस प्रस्ताव का विरोध डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी किया है. इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है. डेमोक्रेट सीनेटर जेफ मर्कली ने कहा कि ‘सिक्कों पर चेहरे तानाशाह और राजाओं के होते हैं, लोकतांत्रिक नेताओं के नहीं.’ वहीं, अमेरिकी कानून के हिसाब से समझा जाए तो कानून इसकी इजाजत नहीं देता है.
सिक्के का क्या होगा?
अमेरिकी ट्रेजरी का कहना है कि यह सिक्का आम चलन वाली मुद्रा नहीं होगा, बल्कि एक स्मारक (कलेक्टिबल) के तौर पर जारी किया जाएगा, इसलिए यह मौजूदा कानून के दायरे से अलग है. CCAC रिव्यू की मांग करने की मिंट की कानूनी जिम्मेदारी पूरी हो गई है. कहा कि कमेटी का रोल सिर्फ़ ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को सलाह देना है, जिनके पास “आखिरी डिज़ाइन चुनने का पूरा अधिकार है.’
About the Author

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें


