—Advertisement—

अनुष्का शर्मा का कमबैक, एटली की ‘एए22x ए6’ में निभाएंगी लीड रोल, बनेंगी अल्लू अर्जुन की हीरोइन?

Author Picture
Published On: March 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अनुष्का शर्मा आखिरकार कमबैक करने वाली हैं. साल 2018 के बाद से बतौर एक्ट्रेस किसी भी फिल्म नहीं दिखी हैं. हालांकि इस बीच उन्होंने ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों और ‘पाताललोक’ सीरीज के बतौर प्रोड्यूसर काम किया. अब वह अल्लू अर्जुन के अपॉजिट नजर आ सकती हैं. फिल्म ‘एए22x ए6’ को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अल्लू अर्जन के अपॉजिट नजर आएंगी अनुष्का शर्मा? (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखीं. शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. इसके बाद शाहरुख और कैटरीना तो काम कर रहे हैं, लेकिन अनुष्का ने अभी तक कमबैक नहीं किया है. हालांकि, इसके बाद वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर काम कर रही थी. फिल्म का टीजर भी रिलीज हुई. नेटफ्लिक्स इसका ओटीटी पार्टनर बना लेकिन फिल्म अब ठंडे बस्ते में हैं. फैंस बेसब्री से अनुष्का के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं.

साल 2021 में आई ‘कला’ में उन्होंने कैमियो किया. बरसों बाद उन्हें स्क्रीन पर देखने के बाद लोगों ने उनके कमबैक के लिए ट्रेंड भी चलाया. लेकिन वह अबतक किसी फिल्म में नहीं दिखीं. अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के अपॉजिट एटली की फिल्म ‘एए22x ए6’ में ने नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है क्योंकि यह अनुष्का का मच अवेटेड कमबैक और तेलुगू डेब्यू हो सकता है.

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर सकती हैं. एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘एए22x ए6’ के लिए बातचीत कर रही हैं. हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल 2026 को ‘AA22xA6’ का आधिकारिक टाइटल अनाउंस कर सकते हैं.

‘एए22x ए6’ में बड़े लेवेल का वीएफएक्स

यह घोषणा एक खास वीडियो के जरिए की जाएगी, जिसमें फिल्म की भव्य दुनिया की पहली झलक दिखाई जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह टाइटल अनाउंसमेंट एक साधारण खुलासा नहीं होगा, बल्कि एक बड़े स्तर का विजुअल स्पेक्टेकल होगा. वीडियो में एडवांस्ड वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है और फिल्म की कहानी की पहली झलक मिलेगी, जो एक पैरेलल यूनिवर्स में सेट बताई जा रही है.

‘एए22x ए6’ के टाइटल अनाउंसमेंट टीजर में अल्लू अर्जुन का नया अवतार

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यह वीडियो दर्शकों को हैरान कर देगा. इसमें अल्लू अर्जुन के कई नए अवतार दिखाए जाएंगे, जिससे फिल्म की भव्यता और क्रिएटिविटी सामने आएगी. सूत्र ने कहा, “एटली ने भारतीय सिनेमा के लिए एक अनोखा स्पेक्टेकल तैयार किया है, जो उम्मीदों से कहीं आगे है.” जहां यह वीडियो मुख्य रूप से अल्लू अर्जुन के किरदार और उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करेगा, वहीं दीपिका पादुकोण के फैंस को उनकी झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X