Last Updated:
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना रहमान डकैत का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इस किरदार ने उन्हें वो स्टारडम दिलवाया, जो उन्हें 90 के दशक में नहीं मिला, जब वह यंग और लगातार एक्टिव थे. ‘धुरंधर’ के बाद इसका सीक्वल ‘धुरधंरः द रिवेंज’ भी बॉक्स ऑफिस रिलीज हो गई है. यह रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.
‘धुरंधर 2’ में लोगों को अक्षय खन्ना की कम खली. ‘धुरंधर’ में विलेन बन अक्षय, रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकारों पर भी भारी पड़े. अक्षय की स्क्रीन प्रेजेंस और अदाकारी की ऑडियंस और क्रिटिक्स दीवाने हुए. यहां हम आपको अक्षय खन्ना की धुरंधर के अलावा उन पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें वह विलेन बने और हीरो पर भी भारी पड़े.

धुरंधरः रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी वाली यह स्पाई एक्शन थ्रिलर आदित्य धर के निर्देशन में बनी है. हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, ट्विस्ट भरी प्लॉट और रणवीर की इंटेंस परफॉर्मेंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाया. इसकी आईएमडीबी रेटिंह 8.3 है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. (फाइल फोटो)

छावाः फरवरी 2025 में रिलीज हुई लक्ष्मण उटेकर की ‘छावा’ में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाया. अपने लुक और खूंखार अंदाज से अक्षय ने क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस को प्रभावित किया. फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. (फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google

छावाः इस ऐतिहासिक एपिक मराठा साम्राज्य के योद्धा की बहादुरी, संघर्ष और औरंगजेब से टक्कर दिखाती है. ‘छावा’ के ग्रैंड स्केल, भावुक सीक्वेंस और विक्की-अक्षय खन्ना की पावरफुल एक्टिंग ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया.

रेसः साल 2008 में आई नियो नॉयर क्राइम थ्रिलर में अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में दिखे. फिल्म में सैफ अली खान, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर थे. अब्बास-मस्तान की यह फिल्म दो सौतेले भाइयों की कहानी है, जो एक-दूसरे के दुश्मन बनते हैं. फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म ने उस दौर में 103 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

हमराजः साल 2002 में अब्बास-मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर में हमराज में भी अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में दिखे. फिल्म में अमीषा पटेल और बॉबी देओल हैं. कहानी एक अमीर आदमी की है जो अपनी पत्नी और बिजनेस पार्टनर के बीच धोखे का शिकार होता है. अक्षय का किरदार सेंटर में रहता है, जो पूरी कहानी को ट्विस्ट देता है. हमराज ने ट्विस्टेड थ्रिलर का ट्रेंड सेट किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन इसके गाने हिट हुए. (फिल्म पोस्टर)

डिशूमः साल 2016 में आई ‘डिशूम’ में भी अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में ही दिखे. इस एक्शन कॉमेडी में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिज लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी क्रिकेटर के गायब होने और दो पुलिसवालों की 36 घंटे की खोज की है. इस क्रिकेटर को अक्षय के किरदार ने किडेनैप किया और इसके लिए डील करता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 119 करोड़ रुपए का दुनियाभर में कलेक्शन किया. (फोटो साभारः यूट्यूब थंबनैल)

अक्षय खन्ना ने इन फिल्मों के अलावा ‘नो प्रोब्लम’, ‘शादी से पहले’, ‘आपकी खातिर’, ‘हलचल’, ‘मेरे बाप पहले आप’, ‘शादी से पहले’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों में कॉमिक रोल भी निभाए. दृश्यम और दीवानगी जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिखे और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. (फोटो साभारः आईएमडीबी)


