—Advertisement—

Iran America latest news : Trump vs khamenei | Iran Military Helicopter Crash | Iran army Chopper Sanctions | Trump attack threat | ईरान अमेरिका युद्ध | ईरान मिलिट्री हेलीकॉप्टर | ईरान आर्मी

Author Picture
Published On: March 22, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

ईरान का सरकारी चॉपर क्रैश होकर सब्जीमंडी पर गिरा, ट्रंप की वजह से हुआ हादसा?

Last Updated:

ईरान के इस्फहान प्रांत में एक फल-सब्जी मार्केट में तब अफरा-तफरी मच गई, जब ईरानी सेना का एक हेलीकॉप्टर सीधा आसमान से नीचे सब्जी की दुकानों पर आ गिरा. इस भयानक हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट और को-पायलट के साथ-साथ दो गरीब सब्जी बेचने वालों की भी जलकर मौत हो गई है. देखते ही देखते पूरी मंडी मलबे और आग के ढेर में बदल गई.

Zoom

ईरान आर्मी का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

तेहरान: ईरान की खामेनेई सरकार इन दिनों चौतरफा मुसीबत का सामना कर रही है. एक तरफ ट्रंप हथियार ताने खड़े हैं, दूसरी तरफ देश के अंदर छात्रों का उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है. इन सबके बीच हाल ही में एक और बुरी खबर आई है. मंगलवार को ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है और सीधा सब्जीमंडी पर जाकर गिरा है. सेंट्रल ईरान में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में प्लेन में मौजूद पायलट, को-पायलट की मौत हो गई लेकिन इसके साथ ही दो सब्जी विक्रेताओं के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

ईरान में आर्मी चॉपर हुआ क्रैश

तस्नीम मीडिया एजेंसी के मुताबिक ईरानी सेना की एविएशन यूनिट का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह इस्फहान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी स्थित फल-सब्जी मार्केट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस्फहान प्रांत के संकट प्रबंधन महानिदेशक ने आईआरएनए को बताया कि बचाव दल, दमकलकर्मी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान पर हमले की अमेरिकी धमकियों के बीच ईरानी मिलिट्री हाई अलर्ट पर है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीमित हमले की धमकी भी दे चुके हैं. हाल ही में उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि अमेरिका से मध्य पूर्व एशिया क्षेत्र की ओर सुरक्षाकर्मियों, गोला-बारूद और उपकरणों को ले जाने वाले विमानों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है.

ईरान लगातार प्लेन क्रैश के पीछे ट्रंप का हाथ?

ईरान को हाल के सालों में कई हवाई हादसों का सामना करना पड़ा है; अधिकारियों ने शिकायत की है कि उसके पुराने हो रहे विमानों को बनाए रखने के लिए स्पेयर पार्ट्स मिलने में मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि इस देश पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं.

बता दें कि ईरान में हाल के वर्षों में हुए विमान हादसों के पीछे मुख्य रूप से अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंधों की भूमिका रही है. इन प्रतिबंधों का सीधा असर ईरान के नागरिक उड्डयन क्षेत्र पर पड़ा है. ईरान पर दशकों से ऐसे प्रतिबंध लगे हैं जो उसे नए विमान खरीदने से रोकते हैं. इसके अलावा, विमानों के स्पेयर पार्ट्स यानी कलपुर्जों के निर्यात पर भी कड़ा पहरा है. चूंकि दुनिया के ज्यादातर विमानों में अमेरिकी तकनीक या पुर्जे इस्तेमाल होते हैं, इसलिए कंपनियां कानूनी डर से ईरान को सामान नहीं बेच पाती हैं. यानी एक तरह से ईरान में हो रहे विमान हादसों के पीछे ट्रंप का ही हाथ है.

आईआरएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि गुरुवार को, पश्चिमी हमेदान प्रांत में देर रात ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ईरानी फाइटर जेट क्रैश हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा खुद को बचाने में कामयाब रहा था.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X