—Advertisement—

‘टूट नहीं सकती’, ईद पर जरीन खान का छलका दर्द, जश्न से ज्यादा इजरायल-ईरान वॉर की चिंता

Author Picture
Published On: March 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्ट्रेस जरीन खान के लिए इस बार की ईद गमगीन रही. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर करते हुए बताया कि एक तरफ उनकी मां की तबीयत काफी गंभीर है, वहीं दूसरी ओर इजरायल-ईरान वॉर में मारे जा रहे बेगुनाह मासूमों की खबर ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है. जरीन का मानना है कि इंसानियत के नाते हमें दुनिया के किसी भी कोने में हो रही हिंसा से फर्क पड़ना चाहिए. घर की बड़ी बेटी होने के नाते वे अपनी बीमार मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और इस मुश्किल घड़ी में खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जरीन खान ने सलमान खान के साथ डेब्यू किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @zareenkhan)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के लिए इस बार की ईद खुशियों के बजाय भारी मन और आंसुओं के बीच गुजरी है. सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू करने वाली जरीन पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर जरूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपनी बेबाक राय और निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव साझा करती रहती हैं. इस ईद पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका मन बिल्कुल भी जश्न मनाने का नहीं है. एक तरफ उनकी मां की सेहत काफी नाजुक बनी हुई है और वे लंबे समय तक आईसीयू में रहने के बाद घर तो आ गई हैं, लेकिन सुधार बहुत कम है. दूसरी तरफ, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और उसमें बेगुनाह मासूमों की जान जाने की खबरों ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया है.

जरीन ने अपने वीडियो में बहुत ही इमोशनल होकर कहा कि दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उससे हर इंसान को फर्क पड़ना चाहिए. उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो कहते हैं कि दूर देशों में हो रही मौतों से हमें क्या लेना-देना. एक्ट्रेस का मानना है कि यह किसी खास धर्म का मामला नहीं, बल्कि इंसानियत का सवाल है. जरीन ने कहा, ‘भले ही वे लोग हमसे भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन जो मासूम मारे जा रहे हैं, वे हमारे अपने ही हैं. अगर हमें दूसरों के दर्द से फर्क नहीं पड़ता, तो समझ लीजिए कि हमारे अंदर से इंसानियत खत्म हो रही है.’ भारी मन से थोड़ी बहुत तैयार होने के बावजूद उनके चेहरे पर दुनिया के हालात और अपनी मां की बीमारी का दर्द साफ झलक रहा था.

जरीन खान की निजी जिंदगी की मुश्किलें
निजी जिंदगी में भी जरीन इस वक्त एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. घर की बड़ी बेटी होने के नाते उन पर अपनी बीमार मां और छोटी बहन की पूरी जिम्मेदारी है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बहुत ही हिम्मत भरी बात कही थी कि उनके पास ‘टूटने’ या ‘हार मानने’ का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि उनके परिवार का पूरा सहारा वही हैं. जरीन खान का यह मैसेज न केवल विश्व शांति की अपील करता है, बल्कि एक मजबूत महिला के स्ट्रगल को भी दर्शाता है जो दुनिया के गम और घर की परेशानियों को अकेले अपने कंधों पर उठाए हुए है. उनके फैंस इस मुश्किल घड़ी में उनके और उनकी मां के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X