Last Updated:
सोशल मीडिया पर अमेरिकी सेना की वर्दी पहने बेहद खूबसूरत लड़की की तस्वीरें खूब चर्चा में है. सुनहरे बालों वाली महिला जेसिका फोस्टर की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं. वह सोशल मीडिया की तस्वीरों में ट्रंप से लेकर पुतिन और दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के साथ दिख रही है. उसकी कई तस्वीरें स्पीच देते हुए, तो सेना के ऑफिस में काफी कैजुअल तरीके से बैठी हुई नजर आ रही है. तस्वीरें वायरल होने के बाद, जब अमेरिकी सेना से उसकी सच्चाई पूछी गई, तो जो खुलासा हुआ उसने लाखों लोगों के होश उड़ा दिए. दरअसल, ये महिला दुनिया में अस्तित्व में ही नहीं है. तो आखिर कौन है ये महिला? क्या है ये सोशल मीडिया का खेल?
सोशल मीडिया के इस आधुनिक दौर में कब क्या सच है और क्या झूठ, यह पहचानना बेहद मुश्किल हो गया है. इन दिनों इंटरनेट पर अमेरिकी सेना की वर्दी पहने एक बेहद खूबसूरत सुनहरे बालों वाली महिला की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप से लेकर व्लादिमीर पुतिन तक के साथ पोज देती इस सुंदरी ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है.

इंटरनेट पर रातों-रात सनसनी बन चुकी इस खूबसूरत महिला का नाम जेसिका फोस्टर है. वायरल तस्वीरों में वह एक अमेरिकी आर्मी सैनिक के रूप में नजर आ रही है. वह ‘अमेरिका फर्स्ट’ (America First) के राजनीतिक एजेंडे का पुरजोर समर्थन कर रही है. वह कभी ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) में एक खतरनाक जंगी जहाज पर हाई हील्स पहने बेखौफ घूमती दिखती है, तो कभी स्टेज से भाषण देती दिख रही है.

जेसिका की लोकप्रियता और रसूख सिर्फ आम सैनिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्वीरों में उसकी पहुंच दुनिया के सबसे ताकतवर और चर्चित नेताओं के साथ दिखाई गई है. वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बेबाकी से सेल्फी लेते हुए और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से गर्मजोशी से मिलते हुए दिखाई दे रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महज चार महीनों के भीतर सोशल मीडिया पर उसके एक मिलियन (10 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे. जिनमें ट्रंप के कट्टर समर्थक (MAGA – Make America Great Again सपोर्टर्स) सबसे ज्यादा शामिल थे. उसकी हर एक तस्वीर पर हजारों लाइक्स और तारीफों की बाढ़ आ गई. लेकिन यहां सबसे बड़ा पेंच और कड़वा सच यह है कि असल जिंदगी में ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कोई इंसान है ही नहीं! यह पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा रची गई एक खौफनाक और बेहद असली लगने वाली डिजिटल मायाजाल है, जिसका कोई वजूद नहीं है.

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने जब इस रहस्यमयी सुंदरी की पहचान पुख्ता करने के लिए अमेरिकी सेना से संपर्क किया, तो सेना के अधिकारियों ने साफ शब्दों में कह दिया कि उनके पूरे रिकॉर्ड में ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कोई भी महिला सैनिक कभी मौजूद ही नहीं रही. यह पूरा प्रोफाइल एक अज्ञात डिजिटल क्रिएटर द्वारा सिर्फ लोगों की भावनाओं से खेलने, और एक नैरेटिव सेट करने के लिए कंप्यूटर के जरिए जनरेट किया गया था.

जेसिका को खूबसूरत बताने वाले और उसके अमेरिका फर्स्ट संदेश पर जमकर तालियां बजाने वाले ज्यादातर एकाउंट्स पुरुषों के थे. कई भ्रामक तस्वीरों को तो 30,000 से ज्यादा लाइक्स मिले. इन पुरुषों की आंखों पर अंधभक्ति और सुंदरता की ऐसी पट्टी बंधी थी कि उन्होंने कमेंट सेक्शन को हार्ट-इमोजी की बाढ़ आ गई थी. उन्हें इस बात की जरा भी भनक तक नहीं लगी कि वे एक कंप्यूटर कोड के दिवाने हो रहे हैं.

जेसिका फोस्टर का मामला कोई इकलौता या आखिरी नहीं है. आज टिकटॉक (TikTok), इंस्टाग्राम और एक्स (X) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी हजारों एआई जनरेटेड (AI-generated) महिलाओं की भरमार है जो सैनिकों और पुलिस अधिकारियों के रूप में पोज दे रही हैं. इतना ही नहीं, बीबीसी (BBC) की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान जैसे सख्त देश में भी सैकड़ों ऐसे एआई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें ईरानी महिला सैनिकों और लड़ाकू पायलटों को अपनी सेना का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाया गया है

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व कांग्रेसी एडम किनजिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए साफ कहा कि जेसिका फोस्टर अमेरिकी सेना में कोई सैनिक नहीं है, वह सिर्फ एक एआई है.

किनजिंगर ने लोगों की अंधभक्ति पर गहरा तंज कसते हुए कहा, ‘उसके एक मिलियन फॉलोअर्स हैं और लोग उस पर कैसे-कैसे कमेंट कर रहे हैं. हे भगवान! जो लोग इस एआई के जाल में फंस रहे हैं, खासकर मैगा (MAGA) समर्थक और बुजुर्ग लोग… यह पूरी तरह से पागलपन है और हमें इससे जागना होगा.’


