—Advertisement—

Rohit Shetty Firing Case | rohit shetty firing case in hindi | Pradip Sharma Golu Arrested | रोहित शेट्टी फायरिंग केस

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास ‘शेट्टी टॉवर’ पर हुई फायरिंग मामले में यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. आगरा से 23 वर्षीय आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को दबोचा गया है, जो कुख्यात शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है. सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अपराध की दुनिया में आए प्रदीप को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है. पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.

Zoom

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला प्रदीप शर्मा अरेस्ट

आगरा: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) और मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक साझा ऑपरेशन चलाकर इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी ताजनगरी आगरा से हुई है, जहां आरोपी छिपकर रह रहा था.

कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें प्रदीप की तलाश में जुटी थीं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आगरा के बाह थाना क्षेत्र में अपना ठिकाना बदले हुए है. शनिवार, 21 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:50 बजे यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने घेराबंदी की और 23 वर्षीय प्रदीप को धर दबोचा. वह आगरा के महावीर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि 1 और 2 फरवरी 2026 की दरमियानी रात मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास ‘शेट्टी टॉवर’ पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस घटना से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था. जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे कुख्यात अपराधी शुभम लोणकर गैंग का हाथ था. गैंग का मकसद साफ था फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई थी.

सोशल मीडिया के जरिए बना अपराधी
पूछताछ में प्रदीप शर्मा ने जो खुलासे किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर शुभम लोणकर गैंग के पोस्ट देखता था और उनके ‘गैंगस्टर लाइफस्टाइल’ से काफी प्रभावित था. इसी प्रभाव में आकर उसने गैंग जॉइन किया. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदीप पहले भी अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जा चुका है और जेल की हवा खा चुका है.

ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप गया प्रदीप
आपको बता दें कि इस पूरे मामले में शामिल चारों आरोपियों को पिछले दिनों हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था. केवल प्रदीप शर्मा ही था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और चकमा दे रहा था. अब उसे आगरा कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है. मुंबई पुलिस अब उसे वापस ले जाकर आगे की पूछताछ करेगी, ताकि इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ी जा सके.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X