—Advertisement—

‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए एसएस राजामौली, रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- मास्टरक्लास है एक्टिंग

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली भी अब फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने फिल्म की जमकर सराहना करते हुए रणवीर सिंह के अभिनय को मास्टरक्लास करार दिया है. राजामौली ने कहा कि जिस गहराई के साथ रणवीर ने अपना किरदार निभाया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक फिल्म की धूम मची है और अब मास्टर डायरेक्टर की इस मुहर ने रणवीर के स्टारडम में चार चांद लगा दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणवीर सिंह की एक्टिंग के कायल हुए एसएस राजामौली.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दिखाते हुए हर तरफ से वाहवाही लूटी है. आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारे भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म की दमदार कहानी और रणवीर सिंह की एक्टिंग ने राजामौली को काफी प्रभावित किया है. उनकी इस सराहना के बाद फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है.

धुरंधर 2 फिल्म देखने के बाद निर्देशक एसएस राजामौली इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की जमकर सराहना की. उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और पूरी टीम को बधाई दी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X