Last Updated:
FIFA World Cup Live Streaming आज रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली विजेता टीम का नाम सामने आ जाएगा. एक तरफ लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना तो दूसरी तरफ होगी एमबाप्पे की फ्रांस. दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी है और फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है.
FIFA World Cup Live Streaming: सबसे बड़ा स्टेडियम, वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला, कैसे देखें मेसी-एमबाप्पे की रोचक जंग- AP
नई दिल्ली. कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैसले की घड़ी अब करीब आ चुकी है. आज रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली विजेता टीम का नाम सामने आ जाएगा. एक तरफ लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना तो दूसरी तरफ होगी एमबाप्पे की फ्रांस. दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी है और फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. फैंस मुकाबले के कांटे के होने की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं.
अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी तो वहीं फ्रांस ने मोरक्को की टीम के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज की थी. डिफेंडिंग चैंपियन या फिर फाइनल से पहले संन्यास की घोषणा कर चुके मेसी की अर्जेंटीना कौन जीतेगा खिताब.
एमबाप्पे vs मेसी
इस टूर्नामेंट में मेसी और एमबाप्पे के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो फ्रांस के कप्तान आगे नजर आते हैं. उन्होंने अब तक 6 मैच खेलकर 6 गोल मारे हैं. वहीं मेसी ने इतने ही मुकाबले खेलने के बाद 1 कम 5 गोल मारे हैं.
कहां खेला जाना है फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच कतर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को दोहा लुसैल स्टेडियम में खेला जाना है. लुसैल स्टेडियम कतर का सबसे बड़ा स्टेडियम है और यहां पर एक वक्त में तकरीबन 89 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है.
कब खेला जाना है फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?
फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होने वाले कतर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भारतीय समय के मुताबिक रात 8.30 बजे से खेला जाना है.
कहां देखें फ्रांस-अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच?
कतर फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भारत में स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स18 HD चैनल पर देखा जा सकता है. जबकि Jio Cinema ऐप पर भी इसको फ्री में देखा जा सकता है.


