—Advertisement—

‘लाहौर में धुरंधर 2 देख रहा हूं’, रिलीज के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान में लीक हुई रणवीर सिंह की फिल्म?

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

धुरंधर 2: द रिवेंज की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जहां जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं अब इससे जुड़ी एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर और रणवीर सिंह की इस फिल्म का पाइरेटेड वर्जन रिलीज के तुरंत बाद ही पाकिस्तान में लीक हो गया है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: दी रिवेंज यानी ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म की रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म पाकिस्तान के साथ 6 गल्फ कंट्री में बैन है. इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, और बहरीन शामिल हैं. लेकिन खबर है कि रिलीज के कुछ घंटों बाद ही फिल्म की पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में लीक हो गई. यह खुलासा खुद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर फिल्म देखने की तस्वीर साझा कर किया, जिसके बाद फिल्म से जुड़े लोगों ने इस पर नाराजगी जता रहे हैं.

Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Rakesh Bedi, Danish Iqbal aka Bade Sahab, Bade Sahab In Ranveer Singhs Dhurandhar 2, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, आदित्य धर, राकेश बेदी, दानिश इकबाल उर्फ ​​बड़े साहब, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में बड़े साहब

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ये दावा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. पत्रकार के दावे के बाद ‘धुरंधर’ के रिसर्च कंसल्टेंट और पत्रकार आदित्य राज कौल ने जवाब भी दिया है.

5 reasons why Dhurandhar 2 in theatres must watch with twist of mystery revenge and action

दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह घर पर फिल्म देखते नजर आ रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लाहौर में धुरंधर 2 देख रहा हूं.’ इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, क्योंकि यह साफ हो गया कि फिल्म का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान तक पहुंच चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar 2 Pirated Version Leaked In Pakistan Research Consultant on Dhurandhar replied

इस पर फिल्म ‘धुरंधर’ के रिसर्च कंसल्टेंट और पत्रकार आदित्य राज कौल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘दुख की बात है कि ‘धुरंधर- दी रिवेंज’ का पायरेटेड वर्जन आज ही पाकिस्तान पहुंच गया है. नीचे एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इसकी पुष्टि करते हुए घर की स्क्रीन पर फिल्म का आनंद ले रहे हैं. पाकिस्तानी भारतीय सिनेमा के बिना नहीं रह सकते, चाहे वह फिल्म पाकिस्तानी आतंक को कुचलने वाली ही क्यों न हो.’

Aditya Dhar teases surprises in Dhurandhar 2 post credits scene asks people not to share spoilers

पायरेसी की यह खबर सामने आने से पहले भी सोशल मीडिया पर फिल्म के कई क्लिप और स्टिल्स वायरल हो चुके थे. यह सब उस समय हुआ जब निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से स्पॉयलर ऑनलाइन न शेयर करने की अपील की थी.उन्होंने अपील रते हुए कहा था कि दर्शक फिल्म के ट्विस्ट और इमोशंस को सीधे सिनेमाघर में अनुभव करें. आदित्य धर ने दर्शकों से यह भी अनुरोध किया था कि वे क्रेडिट रोल खत्म होने तक अपनी सीट न छोड़ें, जिसे फिल्म के तीसरे भाग ‘धुरंधर 3’ के संकेत के रूप में देखा जा रहा था. 

Dhurandhar 2

फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. जहां एक तरफ रणवीर सिंह के प्रदर्शन, बैकग्राउंड स्कोर और निर्देशन की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ दर्शक फिल्म के राजनीतिक संदेश को लेकर नाखुश भी नजर आ रहे हैं. समीक्षों की माना कि रणवीर सिंह इस फिल्म की आत्मा हैं. उन्होंने शानदार अभिनय किया है. वह निस्संदेह फिल्म के स्टार हैं और कहानी को अपने कंधों पर उल्लेखनीय सहजता और विश्वास के साथ आगे बढ़ाते हैं.’

Dhurandhar 2 Pirated Version Leaked In Pakistan Research Consultant on Dhurandhar replied

फिल्म की पायरेसी एक गंभीर कानूनी अपराध है. कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत यह दंडनीय अपराध है. फिल्म निर्माताओं ने अब तक इस मामले में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म के समर्थकों ने पायरेसी की कड़ी निंदा की है. फिल्म वर्तमान में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और निर्माताओं को उम्मीद है कि दर्शक फिल्म का सही अनुभव थिएटर में ही लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X