—Advertisement—

EXCLUSIVE: क्या ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट भी आने वाला है? राकेश बेदी ने दिया ऐसा जवाब, सुन एक्साइटेड हो जाएंगे आप

Author Picture
Published On: March 20, 2026

—Advertisement—

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुनामी ला दी है और बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर ने अपने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर लिखा है. इस जबरदस्त और जबरदस्त ओपनिंग के साथ, ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान,’ ‘पठान,’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनर का टाइटल रखती है. फिल्म के लिए दर्शकों का जुनून इतना ज्यादा है कि देश के लगभग हर कोने में थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं.

रणवीर सिंह का ‘हमजा’ अवतार और आदित्य धर की टाइट स्क्रिप्ट ने साबित कर दिया है कि जब कंटेंट और स्टार पावर एकदम सही तरीके से मिल जाते हैं, तो बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने इक्वेशन टूट जाते हैं. आने वाले दिनों में यह फिल्म कमाई की कई और अनछुई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार लग रही है. इसी बीच, फिल्म में पाक राजनेता जमील जमाली के किरदार से देशभर में छाए एक्टर राकेश बेदी ने News18 India से खास बातचीत की. इस दौरान, उन्होंने हर एक सवाल का जवाब दिया. उन्होंने ये भी बताया कि ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट आने वाला है या नहीं.

’धुरंधर 2′ को लेकर इतना क्रेज हो जाएगा, क्या पहले कभी सोचा था?
ये तो सोचा ही नही था, इतना क्रेज हो जाएगा. ऐसा कोई भी नहीं कह सकता किसी प्रोडक्ट के बारे में, लेकिन इतना था कि एक एक्सट्रा ऑर्डिनरी चीज बनाई जा रही है, जो आउट ऑफ द वर्ल्ड है. इस फिल्म ने बहुत सारे ऑर्थोडॉक्स नार्म्स, जो चले आ रहे हैं बहुत सालों से उसे तोड़ा है, फिल्मी स्पाई वर्ल्ड को तोड़ा है. स्पाई थ्रिलर को फिल्म ने एक नया आयाम दिया है.

जमील जमाली के रोल के लिए खुद को कैसे प्रिपेयर किया?
कई सारे पॉलिटिशियन को स्टडी किया और दूसरी बात आदित्य धर को मुझे पर काफी कॉन्फिडेंस था कि मैं अपने रोल को फुल फील कर पाऊंगा और उन्होंने मुझे काफी कंट्रोल भी किया, तो हमने मिलजुलकर इसे प्रिपेयर किया.

क्या अब दर्शकों को ‘धुरंधर’ के पार्ट 3 का भी इंतजार करना चाहिए?
नहीं-नहीं, ऐसा कुछ ऑन द पेपर नहीं है अभी तक और अगर आएगा भी तो इसमें बहुत समय लगेगा.

पहचान बहुत दिनों बाद मिली है आपको, कैसा अनुभव है?
लोग सरप्राइज है, शाक्ड है… अच्छा है ये कि लोगों को एक नया राकेश बेदी देखने को मिला है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X