Last Updated:
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम के कप्तान लियोनल मेसी की इस समय हर ओर चर्चा हो रही है. मेसी अपनी लाइफ स्टाइल और परिवार के कारण भी लगाताार चर्चा में बने रहते हैं. आइए जानते हैं मेसी के मकान से जुड़ा एक अनोखा मामला.
लियोनल मेसी के घर में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. (Pic: leomessi/instagram)
नई दिल्ली. अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता. फाइनल में उसने फ्रांस को शूटआउट में मात दी. टीम से ज्यादा उसके कप्तान लियोनेल मेसी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. दूसरे मुल्क के लोगों के लिए जिस तरह अर्जेंटीना का मतलब डिएगो माराडोना और ब्राजील का पेले था, उसी तरह लियोनल मेसी के लिए भी है. मेसी के खेल के मुरीद हो चुके लोग अब उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं. जैसे, बीवी-बच्चे, मेसी कहां रहते हैं, घर कैसा है वगैरह…वगैरह.
लियोनल मेसी दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके घर के ऊपर से हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सकते हैं. यह पढ़कर चौंक गए क्या? अरे, रुकिये जरा…पूरी बात तो समझ लीजिए. मेसी सुपरस्टार हैं इसलिए उनके घर के ऊपर से प्लेनों की उड़ान पर पाबंदी है, ऐसा कतई नहीं है. न सिक्योरिटी इसकी वजह है और न ही मेसी ने अपने रुतबे के दम पर ऐसा इंतेजाम किया है. फिर आखिरी बात क्या है.


