—Advertisement—

अमेरिका के इतिहास में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति की गवाही, एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से बंद कमरे में पूछताछ

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन की गवाही! बंद कमरे में पूर्व राष्ट्रपति से पूछताछ

Last Updated:

बिल क्लिंटन पर अभी किसी गलत काम का कोई सीधा आरोप नहीं है. लेकिन अमेरिकी सांसद इस मामले पर बहुत गहराई से विचार कर रहे हैं. एपस्टीन के साथ रिश्तों को लेकर दुनिया भर में कई हाई प्रोफाइल लोगों की कुर्सी जा चुकी है. ऐसे में अमेरिका में भी जवाबदेही तय करने पर कड़ा मंथन चल रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिल क्लिंटन ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों को गलत बताया है. (रॉयटर्स)

वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने यौन उत्पीड़न के अपराधी जेफ्री एपस्टीन संबंधी मामले की जांच कर रहे सांसदों के समक्ष अपनी गवाही देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘कुछ भी गलत नहीं किया’ और उन्हें ‘एपस्टीन द्वारा उत्पीड़न किए जाने का कोई संकेत नहीं’ दिखा. न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में यह पहली बार हुआ जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को संसद के सामने गवाही देने के लिए बाध्य होना पड़ा. यह घटनाक्रम क्लिंटन की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा सांसदों के सामने अपनी गवाही दिए जाने के एक दिन बाद हुआ है.

बिल क्लिंटन पर भी किसी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है. फिर भी सांसद इसे लेकर मंथन कर रहे हैं कि ऐसे समय में अमेरिका में जवाबदेही कैसे तय होनी चाहिए, जब एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर दुनिया भर में कई पुरुषों को उनके उच्च पदों से हटा दिया गया है. हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एपस्टीन ने कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कैसे किया और उन्हें एपस्टीन से मुलाकात के बारे में भी कुछ याद नहीं है.

जेफरी एपस्टीन एक हाई-प्रोफाइल फाइनेंसर था, जिसकी पहुंच राजनीति और व्यापार की दुनिया के बड़े नामों तक थी. उस पर लगे कानूनी आरोपों का सिलसिला 2008 में शुरू हुआ, जब उसे नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों में दोषी ठहराया गया. बाद में 2019 में उस पर मानव तस्करी (यौन तस्करी) के संघीय आरोप लगाए गए, लेकिन मामले की अदालती कार्यवाही शुरू होने से पहले ही न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई.”

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X