—Advertisement—

‘जल्दी ठीक हो जाइए’, बीमारी से उबर रहे प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा, अमिताभ बच्चन हर रोज करते हैं प्रार्थना

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमिताभ बच्चन और प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में साथ काम किया. इस दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ते वक्त के साथ और गहरी हुई. प्रेम चोपड़ा अब बीमार चल रहे हैं. अमिताभ अब भी एक्टिव हैं. प्रेम ने खुलासा किया कि जबसे वह बीमार पड़े, तबसे अमिताभ उन्हें रोजाना मैसेज भेजकर हालचाल पूछते हैं. उन्होंने कहा कि वह ठीक हो चुके हैं, फिर भी अमिताभ उन्हें मैसेज करके तबीयत पूछते हैं.

Zoom

अमिताभ बच्चन और प्रेम चोपड़ा की दोस्ती 6 दशक पुरानी है. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

मुंबई. पिछले साल नवंबर में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते प्रेम चोपड़ा को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब वे घर लौट आए हैं और उनकी तबीयत भी बेहतर है. अब प्रेम ने बताया कि जबसे वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, तबसे अमिताभ बच्चन ने उन्हें लगातार मैसेज कर उनके ठीक होने की कामना करते थे. उनके लिए चिंता करते थे. उन्होंने कहा कि वह अमिताभ ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है. उन्होंने बताया कि अमिताभ उन्हें हर दिन मैसेज भेजते थे और उनका हालचाल पूछते हैं.

प्रेम चोपड़ा ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा, “जब से मैं बीमार पड़ा, हर सुबह उनका एक मैसेज आता है: ‘जल्दी ठीक हो जाइए, प्रेम. आपके लिए दुआ कर रहा हूं.’ मैंने उनसे कहा भी, ‘यार, मैं ठीक हो गया हूं.’ लेकिन वे फिर भी बहुत प्यार से रोज मैसेज भेजते हैं.”

प्रेम चोपड़ा के इस खुलासे से हिंदी सिनेमा के दो दिग्गजों के बीच पर्दे के पीछे की दोस्ती की झलक मिलती है, जो दशकों से कायम है. प्रेम को वाइरल इन्फेक्शन और उम्र से जुड़ी दिक्कतों के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में पता चला कि उन्हें गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस है, जो दिल के वाल्व से जुड़ी एक समस्या है.

इलाज के बाद उनके दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि ऑपरेशन सफल रहा और प्रेम चोपड़ा अब ठीक हो रहे हैं. शरमन जोशी ने कहा था, “पापा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस था. डॉ. राव ने सफलतापूर्वक टीएवीआई प्रक्रिया की, जिसमें बिना ओपन-हार्ट सर्जरी के वाल्व बदला गया. डॉ. गोखले की लगातार गाइडेंस से हमें बहुत भरोसा मिला. उनकी स्पेशलाइजेश से प्रोसेस आसान रहा, कोई दिक्कत नहीं आई और जल्दी रिकवरी हुई. अब वे घर पर हैं और काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं.”

प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने ‘दो अंजाने’, ‘द ग्रेट गैम्बलर’, ‘बेनाम’, ‘मर्द’ और ‘नसीब’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. इन फिल्मों में प्रेम चोपड़ा ने अक्सर विलेन की भूमिका निभाई है. प्रेम ने छह दशकों से ज्यादा के करियर और 380 से अधिक फिल्मों के साथ प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार विलेन माने जाते हैं.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X