Last Updated:
धुरंधर के बाद ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर सिंह की एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए हैं. पेड प्रीव्यू शोज के बाद से ही लोग सोशल मीडिय पर एक्टर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं आदित्य धर ने फिल्म की शूटिंग खत्म् होते ही रणवीर से कह दिया था कि ये तुम्हारी लाइफटाइम अचीवमेंट परफॉर्मेंस हैं.
आदित्य धर ने की रणवीर सिहं की तारीफ
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की’धुरंधर 2′ का आज यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो हुआ है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर डाली है. सोशल मीडिया पर तो रणवीर की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब खुलासा हुआ है कि रणवीर के लिए आदित्य धर ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.
पैड प्रिव्यू को देख फैंस रणवीर सिंह के मुरीद हो गए हैं. वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि ‘धुरंधर 2’ के पहले 10 मिनट में रणवीर ने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए.इतना ही नहीं आदित्य धर तो पहले ही उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए थे. कई शहरों में शोज अभी से ही हाउसफुल हो चुके हैं.
सच हुई आदित्य धर की भविष्यवाणी
View this post on Instagram


