—Advertisement—

स्केटिंग करते हुए जब शशि कपूर ने किया प्यार का इकबाल, न छोड़ने का मांगा वादा, आशिकों का आज भी है फेवरेट

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

 

बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के उस अमर गीत को आज 53 साल हो गए हैं, जिसने प्रेम और वादे की एक नई परिभाषा गढ़ी थी. 1973 में प्रदर्शित फिल्म ‘आ गले लग जा’ का गीत ‘वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ’ आज भी उतना ही तरोताजा है जितना अपने रिलीज के समय था. मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शशि कपूर और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने स्क्रीन पर जादू बिखेरा था. इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे महान गायकों ने अपनी आवाज दी, जबकि इसका संगीत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया और बोल साहिर लुधियानवी की कलम से निकले थे. खास बात यह थी कि इस गाने को उस दौर में स्केटिंग रिंक पर फिल्माया गया था, जो अपने आप में एक अनूठा प्रयोग था. यह फिल्म 1973 की दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही और इसका यह गीत आज भी शादी-समारोहों और प्यार के इजहार का अहम हिस्सा बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X