—Advertisement—

राज कुंद्रा ने अश्लील वेबसाइट पर बैन की कही बात, हरभजन सिंह का दिया साथ, खुद इस मामले में जा चुके जेल

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

राज कुंद्रा साल 2021 में एडल्ट कंटेंट केस में जेल जा चुके हैं. वो 63 दिनों तक जेल में बंद थे. अब एक्टर और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हरभजन सिंह की मांग का सपोर्ट करते हुए अश्लील कंटेंट पर सख्त कंट्रोल की बात कही है. वो कहते हैं कि एडल्ट कंटेंट की वजह से देश के युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है और इससे देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है.

Zoom

राज कुंद्रा ने हरभजन सिंह की मांग का सपोर्ट किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं. बिजनेसमैन राज कुंद्रा सबसे विवादित नामों में से एक हैं. धोखाधड़ी से लेकर एडल्ट कंटेंट तक वो कई विवादों में घिर चुके हैं. 5 साल पहले राज कुंद्रा को एडल्ट कंटेंट बनाने के मामले में जेल भी जाना पड़ा था. वो 63 दिनों तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे. अब उन्होंने लेटेस्ट बयान से सभी को चौंका दिया है. कभी एडल्ट कंटेंट बनाने के आरोप में जेल जाने वाले राज कुंद्रा ने अब एडल्ट कंटेंट पर रोक की मांग की है.

हरभजन सिंह ने कुछ दिन पहले ही संसद में एडल्ट कंटेंट पर सख्त कंट्रोल की मांग उठाई थी. अब बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा ने हरभजन सिंह की मांग का सपोर्ट किया है. वो एएनआई से बात करते हुए कहते हैं कि देश में एडल्ट कंटेंट की समस्या बढ़ती जा रही है. इसपर रोक लगाने की जरूरत है क्योंकि इससे युवा बच्चों के दिमाग पर गलत असर पड़ रहा है.

राज कुंद्रा ने उठाई एडल्ट कंटेंट बैन करने की मांग

राज कुंद्रा कहते हैं, मैं मेरे इर्द-गिर्द बुने गए नैरेटिव के बारे में बात करना चाहता हूं. साथ ही उस मुद्दे पर सबका ध्यान खींचना चाहता हूं जो आज देश के लिए चिंता का विषय बन गया है. पिछले 4 सालों से मैं लोगों की नफरत का शिकार हो रहा हूं. मुझे ट्रोल किया जा रहा, मेरी एक ऐसी इमेज बनाई जा रही है जो सच्चाई से बहुत दूर है. आज का मेरा ये बयान मेरे बारे में नहीं है. ये देश के भविष्य के बारे में है.

युवाओं पर बुरे असर को लेकर जताई चिंता

वो आगे बताते हैं, ‘आज के वक्त पर इंटरनेट पर ढेर सारा फ्री कंटेंट मौजूद है. बड़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई फ्री में वल्गर कंटेंट देख सकता है. इंटरनेट पर ऐसे कंटेंट की बाढ़ आ गई है. ऐसी चीजें यंग लोगों का दिमाग खराब कर रहा है. वो कहते हैं कि भारत को एडल्ट कंटेंट और पॉर्नोग्राफी पर सक्त रुख अपनाना चाहिए. हमें यूएई की तरह ऐसे कंटेंट पर पूर्ण रूप से बैन लगा देना चाहिए’.

हरभजन सिंह का किया सपोर्ट

राज कहते हैं कि वो हरभजन सिंह की मांग का सपोर्ट करते हैं. भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगना चाहिए. वो कहते हैं कि हरभजन सिंह ने राज्यसभा में सोशल मीडिया और ऐसे कंटेंट के बच्चों पर प्रभाव पर बिलकुल सही बात रखी है. हरभजन ने कहा था कि बच्चों को सोशल मीडिया की लत लग रही है जिससे देश का भविष्य खतरे में पड़ रहा है. बच्चों को इंस्टाग्राम पर एडल्ट कंटेंट आसानी ने मिल जाता है जो उनपर बहुत गलत असर डालता है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X