—Advertisement—

‘गोलियां इग्नोर नहीं कर पाओगे’, गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, सुखबीर बादल ने CM को ठहराया जिम्मेदार

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है. सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और गिप्पी की सुरक्षा हटाने के फैसले की आलोचना की. वो कहते हैं कि पंजाब पहले ही सिद्धू मूसेवाला को खो चुका है और अगर गिप्पी ग्रेवाल को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार भगवंत मान होंगे.

Zoom

गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है.

नई दिल्ली. पंजाबी इंडस्ट्री से एक चौंकाने और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसने सिनेमा से सियासत तक खलबली मचा दी है. सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी और सीधे-सीधे पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा. वो कहते हैं कि अगर गिप्पी ग्रेवाल को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार सिर्फ भगवंत मान होंगे.

सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मामले को सार्वजनिक करते हुए बताया कि यह धमकी ऐसे समय पर आई है, जब हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा वापस ले ली गई थी. उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की.

सुखबीर सिंह बादल ने शेयर किया ऑडियो क्लिप

अपने पोस्ट में सुखबीर ने एक ऑडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें एक व्यक्ति खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए गिप्पी ग्रेवाल को धमकाता सुनाई दे रहा है. इस कथित ऑडियो में वह गिप्पी को मैसेज का जवाब देने के लिए कहता है और चेतावनी देता है कि अगर बात को नजरअंदाज किया गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. सुखबीर बादल द्वारा शेयर किए गए ऑडियो क्लिप में व्यक्ति कहता है, ‘हां जी, मैं गोल्डी बरार बोल रहा हूं. गिप्पी, मैंने तुझे कुछ दिन पहले भी मैसेज किया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया. मुझे कुछ बात करनी है, मेरा मैसेज इग्नोर मत कर. क्योंकि मैसेज तो इग्नोर हो सकता है, लेकिन जब गोलियां चलेंगी तो वो इग्नोर नहीं कर पाएगा’.

गिप्पी ग्रेवाल को मिल रही जान से मारने की धमकी

Related News
Home
Facebook
Telegram
X