—Advertisement—

1982 की वो सुपरहिट फिल्म, धर्मेंद्र ने डबल रोल से हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, रेखा संग खूब पसंद की गई थी जोड़ी

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1982 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था. फिल्म में रेखा लीड रोल में थीं. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने कमाई भी अच्छी की थी.

नई दिल्ली. 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र का सिक्का चलता था. इस दौरान उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया. ऐसी ही एक फिल्म थी, उनकी साल 1982 में आई फिल्म ‘गजब’.इस फिल्म में धर्मेंद्र ने डबल रोल निभाया था. फिल्म में रेखा संग उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी.

घर्मेंद्र और रेखा की इस एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में धर्मेंद्र ने दो भाई अजय और विजय का किरदार निभाया था. दोनों ही किरदारों में धर्मेंद्र ने इतिहास रच दिया था.

दोनों ही किरदारों की पर्सनैलिटी और परिस्थितियां को देख लोग हैरान हो गए थे. धर्मेंद्र ने दोनों ही किरदारों में ऐसी एक्टिंग की थी कि पहचानना मुश्किल हो गया था कि दोनों किरदार धर्मेंद्र ने ही निभाए हैं. यही वजह थी कि दर्शकों को उनका डबल रोल काफी पसंद आया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dharmendra, Sholay, hema malini, Dharmendra hema malini, Dharmendra hema malini Sholay, hema malini Dharmendra sholay, ramesh sippy, amitabh bachchan, jaya bachchan, gabbar singh

फिल्म की कहानी दो भाइयों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन दोनों बहुत ही अलग हैं. एक भाई सीधा-सादा और जिम्मेदार होता है, तो दूसरा भाई अलग माहौल में पला-बढ़ा लेकिन आखिर में वही अपने भाई की मौत का बदला लेता है.

Rekha, jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Shobhaa De on Rekha, Rekha movies, Rekha love story, Rekha struggle, Rekha love life

फिल्म की कहानी ऐसी है कि वह दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखती है. फिल्म में रेखा लीड रोल में नजर आई थीं. रेखा तो उस दौर में हिट की गारंटी हुआ करती थीं, तो उन्होंने अपने इस किरदार में भी जान फूंक दी थी. फिल्म में रेखा और धर्मेंद्र की जोड़ी हिट साबित हुई थी.

फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था. फिल्म ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 7 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. एक गाने में तो रेखा और धर्मेंद्र की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था.

Dharmendra death, Dharmendra ashes, Sunny deol and Bobby Deol immersed Dharmendras ashes in ganga, Haridwar, Ganges, Ashes immersion, Sunny Deol, Bobby Deol, Karan Deol, Pilibhit House Ghat, धर्मेंद्र का निधन मृत्यु, धर्मेंद्र की अस्थियां, सनी और बॉबी ने धर्मेन्द्र की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया, हरिद्वार, गंगा, अस्थियों का विसर्जन, सनी देओल , बॉबी देओल, करण देओल

धर्मेंद्र की यह फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म ‘कल्याणरामन ‘ का ऑफिशियल रीमेक थी. फिल्म में कमल हासन नजर आए थे. लेकिन जब हिंदी में ये फिल्म बनी तो प्रोड्यूसर ने इसमें धर्मेंद्र को कास्ट किया. आज भी धर्मेंद्र के फैन के लिए उनकी ये फिल्म मस्ट वॉच मानी जाती है.

बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने साथ मिलकर इस फिल्म से पहले अंदाज अपना अपना और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्में बनाई थी. पहले गजब नाम से मनमोहन देसाई अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म ला रहे थे.लेकिन जब वो नहीं बन पाई तो 1982 में धर्मेंद्र को लेकर ये फिल्म बनाई गई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X