—Advertisement—

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

मिर्जापुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय सहित कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मिर्जापुर, 17 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर मिर्जापुर पहुंच गए हैं। उनके आगमन के साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विंध्याचल स्थित अतिथि गृह से कार द्वारा हेलिपैड मोटीझील पहुंचेंगे, जहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद वे निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए आरक्षित अवधि में भी रहेंगे। इसके बाद वे पुनः विश्वविद्यालय परिसर से हेलिपैड के लिए रवाना होंगे और राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा आगे के कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही मुस्तैद हैं, वहीं संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री फिर कार से 10:45 बजे पहुंचेंगे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर*

मुख्यमंत्री 10: 45 बजे से 11:05 बजे तक करेंगे दर्शन पूजन

11:15 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे अष्टभुजा गेस्ट हाउस

11:20 से 11:50 बजे तक नवरात्रि मेले तैयारी संबंधित करेंगे वार्ता

11:50 बजे से 12:20 बजे तक करेंगे एक समीक्षा बैठक

12:35 बजे मोतीझील हेलीपैड से मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के लिए करेंगे प्रस्थान

12:40 बजे से एक 01:10 बजे तक मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर करेंगे बैठक

1:10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक विश्वविद्यालय मे रहेगा आरक्षित

1:40 बजे मुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय हेलीपैड से लखनऊ के लिए होंगे रवाना

Related News
Home
Facebook
Telegram
X