—Advertisement—

आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ में किया 40 साल पुराने गाने का रीमेक, पाकिस्तानी सिंगर को कर दिया मालामाल, दिए इतने लाख

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया. फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ ही कई गानों की सोशल मीडिया पर अभी तक धूम है. इसमें कई पुराने गानों के रीमेक हैं. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में 40 साल पुराने गाने हवा हवा का इस्तेमाल किया है जिसके लिए उन्होंने इसके ओरिजिनल सिंगर को लाखों रुपए का भुगतान किया. पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने बताया कि धुरंधर के मेकर्स ने उन्हें 50 हजार डॉलर दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘धुरंधर’ में कई सारे गानों का रीमेक है.

नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स-ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया था. अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है. आदित्य की फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. पिछले साल आई अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त स्टारर फिल्म में कई सारे रीमिक्स और रीमेक गाने सुनने को मिले थे. इन दिनों बॉलीवुड में पुराने गानों को नया ट्विस्ट देकर पेश करने का ट्रेंड बढ़ते जा रहा है.

धुरंधर का टाइटल ट्रैक भी काफी चर्चा में रहा, क्योंकि इसमें पंजाबी लोक स्टाइल और मॉडर्न हिप-हॉप का मिक्स किया गया है. यह ट्रैक फिल्म के प्रमोशन का बड़ा हिस्सा बना था. फिल्म में यूं तो कुल 6 गाने थे, लेकिन टोटल 11 ट्रैक सुनने के मिले थे जिनमें कई सारे पुराने क्लासिक गानों का रीमेक था.

आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ में 40 साल पुराने गाने का इस्तेमाल किया है

ऐसा ही एक चर्चित गाना हवा हवा भी रहा. धुरंधर में 40 साल पुराने इस गाने को इडीएम म्यूजिक और कैची बीट्स के साथ रीमेक किया गया. गाना नए ऐज के दर्शकों को काफी पसंद भी आया. इस गाने के ओरिजिनल सिंगर पाकिस्तानी हैं. साल 1987 में रिलीज हुए गाने हवा हवा को पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर ने गाया था.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X