Last Updated:
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने प्रीमियर शो और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग को मिलाकर दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कारोबार कर लिया है. भारी डिमांड को देखते हुए कई शहरों में सुबह 2:30 बजे के शो भी रखे गए हैं. जासूसी और एक्शन से भरपूर यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी प्री-रिलीज ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है.
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में रच दिया इतिहास.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है. एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि यह फिल्म कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़कर एक नया इतिहास रचने वाली है. कल यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीमियर शो रखे गए हैं और 19 मार्च को यह बड़े पर्दे पर आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी.
पेड प्रीमियर शोज से हो गई 40 करोड़ की कमाई
ऑडियंस दनादन बुक कर रही टिकट
पहले दिन यानी 19 मार्च के लिए अब तक 29.02 करोड़ के एडवांस टिकटें बिक चुके हैं. देशभर में 15,000 से ज्यादा शोज के लिए 4.70 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि मुंबई जैसे बड़े शहरों में सुबह 2:30 बजे और 5 बजे के अर्ली मॉर्निंग शो भी रखे गए हैं, जो लगभग फुल चल रहे हैं. अभी तो काउंटर से टिकट लेना शुरू भी नहीं हुई है, ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर देगी.
60 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग
इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. सिर्फ वीकेंड की एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 60 करोड़ का कारोबार कर लिया है. नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड देखी जा रही है. फिल्म को 130 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचाने में विदेशी दर्शकों का बहुत बड़ा हाथ है. अगर प्रीमियर शो, पहले दिन की बुकिंग और विदेशी आंकड़ों को मिला दें, तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 130 करोड़ के पार निकल गई है.
19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम कर ली थी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन जासूसी थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे. एक्शन से भरपूर यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


