—Advertisement—

Curacao World Cup qualification: फुटबॉल विश्व कप में कुराकाओ ने इतिहास रचा, सबसे कम आबादी वाला देश बना

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Curacao Fifa World Cup: कुराकाओ ने जमैका के साथ ड्रॉ खेलकर पहली बार फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, अगले साल होने वाले विश्व कप में क्वालीफाई करने वाले कुराकाओ की आबादी 156,115 है. इस तरह कुराकाओ फीफा विश्व कप में खेलने वाला सबसे कम जनसंख्या वाला देश बन गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुराकाओ फुटबॉल टीम

किंग्सटन, जमैका: कुराकाओ की जनसंख्या लगभग डेढ़ लाख है, लेकिन इसके बावजूद उसने अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया.

कुराकाओ ने जमैका के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया. इस तरह से वह फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाने वाला सबसे कम आबादी वाला देश बन गया है.

कुराकाओ के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार पिछली जनवरी तक देश की जनसंख्या 156,115 थी, इससे पहले विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाने वाला सबसे कम आबादी वाला देश आइसलैंड था, उसने जब 2018 में रूस ने खेले गए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था तब उसकी जनसंख्या लगभग 350,000 थी.

कुराकाओ ने कॉनकाकाफ में शामिल देशों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और 12 अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा. कुराकाओ ने नीदरलैंड के रहने वाले अपने कोच डिक एडवोकाट की अनुपस्थिति के बावजूद यह ऐतिहासिक परिणाम हासिल किया.

78 वर्षीय एडवोकाट को पारिवारिक कारणों से पिछले सप्ताहांत नीदरलैंड लौटना पड़ा था. एडवोकाट तीन बार नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के कप्तान रहे तथा कुराकाओ में कार्यभार संभालने से पहले वह दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और रूस के कोच रहे थे.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X