Last Updated:
भारतीय शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजों का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों ने कॉर्पोरेट अर्निंग्स और मैनेजमेंट की गाइडेंस का विश्लेषण कर कुछ चुनिंदा शेयर खरीदने की सलाह निवेशकें को दी है. जेएम फाइनेंशियल, नुवामा रिसर्च और नोमुरा जैसी दिग्गज फर्मों फर्मों के पांच चहेता शेयरों की लिस्ट आज हम आपके साथ साझा करेंगे.
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि हाउसिंग फाइनेंस, इंश्योरेंस, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर आने वाले समय में पोर्टफोलियो को मजबूती दे सकते हैं. इन सेक्टरों में बेहतर मार्जिन, एसेट क्वालिटी में सुधार और ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा मिलने की प्रबल संभावना है. ब्रोकरेज ने जो पांच शेयर सुझाए हैं, उनमें वर्तमान स्तरों से 63% तक के भारी उछाल की उम्मीद जताई गई है.

बजाज फिनसर्व के शेयर पर नुवामा रिसर्च ने इस शेयर पर 2,300 रुपये का टारगेट सेट किया है, जबकि जेएम फाइनेंशियल ने 2,480 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, रिटेल और ग्रुप APE में आई 26.5% की शानदार वृद्धि और बेहतर कॉस्ट कंट्रोल कंपनी के भविष्य को सुनहरा बना रहे हैं, जो 22.8% तक की बढ़त दिला सकता है.

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी में भी निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है. हालांकि Q3 में निष्पादन (Execution) थोड़ा कम रहा, लेकिन जेएम फाइनेंशियल ने 64 रुपये के लक्ष्य के साथ इस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. विश्लेषकों का कहना है कि सुजलॉन के पास मजबूत ऑर्डर मिक्स है और मैनेजमेंट ने भविष्य में 60% ग्रोथ का भरोसा दिया है, जिससे इस काउंटर पर 33% से अधिक की तेजी की संभावना बनी हुई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑनलाइन ब्यूटी और रिटेल सेक्टर की कंपनी नायका (FSN E-Commerce) के शेयर में भी दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है. तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 26.7% बढ़कर 2,870 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे इसका EBITDA मार्जिन भी सुधरा है. नोमुरा और जेएम फाइनेंशियल ने नायका पर 305 से 325 रुपये के लक्ष्य दिए हैं, जो मौजूदा भाव से करीब 25.8% की बढ़त दर्शाते हैं.

सिनेमा और एग्जीबिशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी PVR INOX इस समय ब्रोकरेज हाउसेस की टॉप पिक बनी हुई है, जहां रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े देखे गए हैं. नुवामा रिसर्च ने इस स्टॉक पर 1,605 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो वर्तमान बाजार मूल्य से लगभग 62.6% का भारी भरकम उछाल दर्शाता है. कंपनी के औसत टिकट की कीमत (ATP) 293 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और फुटफॉल में 9% की वृद्धि हुई है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है.

आवास फाइनेंसियर्स (Aavas Financiers) के शेयर में भी मजबूती के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि कंपनी की एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार दर्ज किया गया है. जेएम फाइनेंशियल और जेफरीज जैसे संस्थानों ने इस स्टॉक पर 1,810 से 1,875 रुपये के बीच के टारगेट प्राइस दिए हैं, जो 32% तक का रिटर्न दिला सकते हैं. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 15% की दर से बढ़ रहा है और FY27 तक इसमें और भी अधिक विस्तार की उम्मीद जताई गई है.

शेयर बाजार की इस रैली में हाउसिंग फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनियां अपने फंडामेंटल और मैनेजमेंट कमेंट्री के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. विश्लेषकों का कहना है कि यदि ब्याज दरों में स्थिरता रहती है, तो इन कंपनियों के स्प्रेड्स और मार्जिन में और भी सुधार देखने को मिलेगा.

क्विक सर्विस रिटेल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट में भी रिकवरी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, जहां मांग में सुधार से ऑपरेटिंग लीवरेज का लाभ मिल रहा है. नायका जैसी कंपनियों ने अपनी लागत में कटौती और दक्षता बढ़ाकर निवेशकों का भरोसा जीता है, जिससे इनके वैल्यूएशन में सुधार की गुंजाइश बनी है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)


