—Advertisement—

Alwar property| high rise apartments in alwar| boots heights in alwar| nbcc project in alwar| इस शहर में पहली बार बने लग्जरी हाई-राइज फ्लैट, 6 महीने में पजेशन से किया धमाका!

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

First time Luxury high-rise Flats in Alwar: आमतौर पर जब कोई रेजिडेंशियल या कॉमर्शियल प्रोजेक्ट औपचारिक रूप से लांच होता है तो उसमें बनने वाले फ्लैट या दुकानों का पजेशन मिलने में कई सालों का समय लगता है और पजेशन के लिए भी इंतजार करना पड़ता है, लेकिन राजस्थान के ऐतिहासिक शहर अलवर में हाल ही में औपचारिक रूप से लांच हुए एक प्रोजेक्ट ने हंगामा मचा दिया है. इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी बूट्स ने शहर में पहली लग्जरी हाई-राइज रेसिडेंशियल परियोजना बूट्स हाइट्स-अरावली अपार्टमेंट्स का औपचारिक शुभारंभ किया है. यह परियोजना इसलिए भी खास है क्योंकि यह अलवर में संगठित वर्टिकल लिविंग की शुरुआत है.

अभी तक पारंपरिक आवासों वाले अलवर के सूर्या नगर में बूट्स हाइट्स को शहर की पहली प्रीमियम हाई-राइज रिहायशी परियोजना के रूप में पेश किया गया है. यह खासतौर पर हाई राइज की इच्छा रखने वाले परिवारों और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है.

क्या है इस प्रोजेक्ट में?
अलवर में बने इस प्रोजेक्ट में 15-15 मंजिलों की दो टावर बनाई गई हैं. इनमें हर एक मंजिल पर 5 अपार्टमेंट होंगे. इस प्रकार कुल 150 आधुनिक 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध होंगे. इसकी शुरुआती कीमत 5,500 प्रति वर्ग फुट रखी गई है. जबकि सबसे दिलचस्प है कि 6 महीनों के भीतर पजेशन का वादा इसे क्षेत्र की चुनिंदा रेडी-टू-मूव लग्जरी प्रोजेक्ट बना रहा है. चूंकि यह परियोजना भारत सरकार के तहत आने वाली कंपनी एनबीसीसी की है, ऐसे में इसका सिविल स्ट्रक्चर एनबीसीसी द्वारा पहले ही पूरा किया जा चुका है.

अब इस प्रोजेक्ट को बूटस के माध्यम से ऑक्शन में लिया गया है. इसी वजह से पजेशन प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगेगा और खरीदारों को लगभग छह महीने के अंदर ही पजेशन मिल जाएगा.इस प्रोजेक्ट से 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टेड रेवन्यू की उम्मीद जताई गई है.

कहां है यह हाई-राइज प्रॉपर्टी?
दिल्ली–अलवर रोड (SH-25) पर स्थित बूट्स हाइट्स, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही अलवर जंक्शन रेलवे स्टेशन, केंद्रीय बस डिपो और मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र जैसी अहम सुविधाओं से इसकी कनेक्टिविटी काफी नजदीक है. यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट निवेश और निवास दोनों दृष्टियों से बेहतर है. सूर्या नगर का शांत वातावरण और शहर के व्यावसायिक केंद्रों की नजदीकी इसे बेस्ट विकल्प बना रही है.

कैसे हैं इसमें घर, क्या हैं सुविधाएं?
परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसके खुले अरावली व्यू, बड़े बालकनी स्पेस, विशाल खिड़कियां और आकर्षक फसाड डिजाइन हैं, जो अलवर की स्काईलाइन को एक नया आयाम देंगे. लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाते हुए बूट्स हाइट्स में अलवर का सबसे बड़ा स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक क्लब हाउस, पिकलबॉल कोर्ट, फिटनेस और वेलनेस जोन, इनडोर-आउटडोर रिक्रिएशन एरिया, लैंडस्केप्ड गार्डन, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष क्षेत्र तैयार किए गए हैं.

कैसी है यहां सुरक्षा?
सुरक्षा को लेकर बताया गया है कि इसमें 24×7 मैंड सिक्योरिटी, एडवांस सर्विलांस सिस्टम, कंट्रोल्ड एंट्री-एग्जिट और आधुनिक फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है.

परियोजना को लेकर बूट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक राय ने कहा कि अलवर में होमबायर्स की सोच तेजी से बदल रही है. लोग अब सिर्फ घर नहीं, बल्कि बेहतर डिजाइन, सुविधाएं और एक संपूर्ण जीवनशैली चाहते हैं. बूट्स हाइट्स को इसी सोच के साथ विकसित किया गया है, ताकि अलवर में भी वह लग्जरी अनुभव उपलब्ध हो सके, जो अब तक केवल मेट्रो शहरों तक सीमित था.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X