—Advertisement—

ब्रोकरेज की फेवरेट लिस्ट, क्या आपके पास हैं ये 3 शेयर, नहीं है तो 60% रिटर्न के लिए अभी लगा दें दांव

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Brokerage Picks 2026: च्‍वाइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटी, मोतीलाल ओसवाल और पीएल कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट्स में कुछ कमाई वाले शेयरों के बारे में बताया है. इन ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि आने वाले समय में ये स्‍टॉक्‍स शेयर बाजार निवेशकों को मोटी कमाई कराएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ब्रोकरेज का कहना है कि इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल मजबूत है जो इनके शेयरों में तेजी लाएगा.

नई दिल्‍ली. आप भी अगर कमाई वाले शेयरों की तलाश में है तो देश के दिग्‍गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट्स आपके खूब काम आ सकती है. च्‍वाइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटी, मोतीलाल ओसवाल और पीएल कैपिटल ने निवेशकों ने अपनी रिपोर्टों में निवेशकों को तीन ऐसे शेयर बताएं हैं, जो आने वाले समय में अपने करंट प्राइस से 60 फीसदी तक चढ सकते हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल और भविष्य के ग्रोथ प्लान को देखते हुए इनमें जोरदार तेजी आने का अनुमान लगाया गया है.

ब्रोकरेज हाउस च्‍वाइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज (Choice Institutional Equities) ने शांति गोल्ड शेयर (Shanti Gold) पर दांव लगाने की सलाह निवेशकों को दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 350 रुपये तय किया है. शुक्रवार को यह शेयर ₹217.80 के स्तर पर बंद हुआ. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मैनेजमेंट चालू वित्त वर्ष में ₹20 अरब के रेवेन्यू का लक्ष्य लेकर चल रहा है. सबसे उत्साहजनक बात यह है कि FY27 के लिए मैनेजमेंट ने 60-70% ग्रोथ का गाइडेंस दिया है. IPO से मिले फंड के सही इस्तेमाल और बढ़ती कैपेसिटी के चलते यह शेयर निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है.

46 फीसदी रिटर्न देगा यह शेयर

हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी हेल्‍थकेयर ग्‍लोबल इंटरप्राइजेज (HealthCare Global Enterprises) शेयर खरीदने की सलाह पीएल कैपिटल ने दी है. 10 फरवरी 2026 की रिपोर्ट में इस शेयर को ‘BUY’ रेटिंग देते हुए ₹850 का टार्गेट दिया गया है. शुक्रवार के बंद भाव ₹581.75 से तुलना करें, तो टारगेट प्राइस 46 फीसदी की बढ़त दिखाता है.

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का पार्टनरशिप आधारित और ‘Asset-Light’ बिजनेस मॉडल इसे काफी कुशल और स्केलेबल बनाता है. दिग्गज वैश्विक फर्म KKR की रणनीतिक हिस्सेदारी ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को और मजबूत किया है. मौजूदा आकर्षक वैल्यूएशन इसे लंबी अवधि के लिए एक बेहतरीन पिक बनाता है.

IIFL Finance शेयर पर मोतीलाल ओसवाल लट्टू

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) को ‘बाय’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 720 रुपये तय किया है जो शुक्रवार को इसके बंद भाव ₹508.75 से करीब 41.5 फीसदी ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. अब IIFL का पूरा फोकस जोखिम भरी अनसिक्योर्ड लेंडिंग के बजाय गोल्ड लोन और अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस जैसे सुरक्षित रिटेल लेंडिंग पर है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Related News
Home
Facebook
Telegram
X