—Advertisement—

iran israel war muslim man detained | allah hu akbar | ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी विमान में ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे की गूंज, मची भारी चीख-पुकार

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी विमान में ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे की गूंज

Last Updated:

अमेरिका में एक विमान के भीतर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मुस्लिम यात्री ने अचानक ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और सुरक्षा बलों को तुरंत बुलाना पड़ा. युवक को विमान से उतारकर हिरासत में ले लिया गया है, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और धार्मिक नारों पर नई बहस छिड़ गई है. ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ यह वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

अमेरिका की फ्लाइट में ‘अल्लाह हू अकबर’ की गूंज

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका में एक ऐसी घटना है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. किसी भी देश में हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा और सतर्कता हमेशा सर्वोपरि रहती है, लेकिन अमेरिका में एक ऐसी घटना घटी है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है. 10 मार्च का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. एक अमेरिकी डोमेस्टिक फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले या उड़ान के दौरान एक मुस्लिम युवक ने अचानक ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस गूंज ने विमान के भीतर बैठे अन्य यात्रियों के मन में 9/11 की कड़वी यादें और आतंकी हमले का डर पैदा कर दिया, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई. इस घटना की सूचना मिलने पर अटलांटा पुलिस ने तुरंत ही उस युवक को फ्लाइट से उतार कर कस्टडी में ले लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी सीट पर बैठा था और अचानक खड़े होकर जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने लगा. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद वह प्रार्थना कर रहा है, लेकिन नारों की तीव्रता और उसके व्यवहार ने यात्रियों को असुरक्षित महसूस कराया. देखते ही देखते विमान के केबिन क्रू ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब युवक शांत नहीं हुआ, तो पायलट ने आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा बलों को सूचित किया.

‘अल्लाह हू अकबर’ की गूंज से विमान में मचा हड़कंप

जैसे ही विमान को सुरक्षित स्थान पर रोका गया सुरक्षा बलों की एक टीम ने विमान के भीतर प्रवेश किया. युवक को कड़े विरोध के बावजूद काबू में किया गया, उसे हथकड़ी लगाई गई और विमान से बाहर निकाल दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विमान में सवार अन्य यात्री डरे-सहमे नजर आए. सुरक्षा एजेंसियों ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि क्या यह केवल एक धार्मिक अभिव्यक्ति थी या इसके पीछे किसी तरह की साजिश या मानसिक अस्थिरता थी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X