Last Updated:
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिजली से चलती है, कम जगह घेरती है और इस्तेमाल में बेहद आसान है. इसे घर के किसी छोटे कमरे या दुकान के कोने में भी लगाया जा सकता है. यह मशीन आकार में छोटी जरूर है, लेकिन काम बड़े औद्योगिक मशीनों जैसा करती है. इससे आप रोजाना अच्छी कमाई कर सकते हैं.
सहरसा: अगर आप बेरोजगार हैं और खुद का कुछ कारोबार शुरू करना चाहते हैं और आपके पास ज्यादा पैसे भी नहीं है तो यह खबर आपके काम की है. आप घर के किसी कोने में यह छोटी सी पावरफुल पल्वराईजर मशीन लगाकर काम शुरू कर सकते हैं जिससे हर महीने तगड़ी कमाई होगी. सिर्फ 30,000 की कीमत में उपलब्ध यह मशीन गेहूं, दाल और मसालों को बारीक पीसकर तैयार करती है. शुद्ध आटा और मसाले आज के समय में ताजा पिसे आटे और मसालों की मांग गांव से लेकर शहर तक तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह मशीन बेरोजगार युवाओं और छोटे स्तर पर कारोबार शुरू करने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर बनकर सामने आई है.
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिजली से चलती है, कम जगह घेरती है और इस्तेमाल में बेहद आसान है. इसे घर के किसी छोटे कमरे या दुकान के कोने में भी लगाया जा सकता है. मशीन से गेहूं पिसाई, दाल पिसाई और मसाला पिसाई आराम से की जा सकती है जिससे आप स्थानीय लोगों को ताजा और शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं.
काफी उपयोगी साबित हो रही मशीन
शिवम ट्रेडर्स चला रहे व्यापारी चंदन कुमार ने बताया कि यह मशीन आकार में छोटी जरूर है, लेकिन काम बड़े औद्योगिक मशीनों जैसा करती है. इसमें एक मजबूत मोटर फिट किया गया है जो लगातार पिसाई करने में सक्षम है. गांवों में जहां चक्की या मसाला ग्राइंडिंग की सुविधा दूर होती है वहां यह मशीन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है.
30000 का खर्च और कमाई तगड़ी
उन्होंने बताया कि इस मशीन की कीमत करीब ₹30,000 है लेकिन सरकार की सब्सिडी योजनाओं के तहत 40 से 50 प्रतिशत तक की सहायता मिल सकती है. यानी यह मशीन आधे से भी कम कीमत में उपलब्ध हो सकती है. इससे युवाओं और छोटे व्यापारियों को कम लागत में अपना स्वरोजगार शुरू करने का मौका मिलता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू आटा और मसाला व्यवसाय में निवेश कम और मांग स्थिर रहती है. इसलिए जोखिम भी कम होता है यदि कोई व्यक्ति रोजाना 40 से 50 किलो पिसाई का काम करता है. तो वह आसानी से अच्छी मासिक आय अर्जित कर सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें


