—Advertisement—

एक बार का निवेश जिंदगी भर कमाई! हर महीने छापोंगे नोट, पीढ़िया चलाएंगी आपका बिजनेस

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Business Idea: अक्सर लोग बिजनेस शुरू करने से पहले बड़े परेशान होते हैं कि उन्हें कौन सा कारोबार शुरू करना चाहिए और जिसमें निवेश करने के बाद अच्छा मुनाफा हो सके. आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सही से किया जाए तो अच्छा मुनाफा हो सकता है.

जमुई. फूड बिजनेस करने वाले लोगों के लिए रेस्टोरेंट का बिजनेस बड़ा मुश्किल होता है. इसमें मोटे इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है. इस कारण ढाबे का बिजनेस आज के समय में एक लाभदायक व्यवसाय बन चुका है. खासकर हाईवे, नेशनल रोड, औद्योगिक इलाकों और कस्बों के आसपास अगर आप कोई ढाबा शुरू करना चाहता हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने बिजनेस को चमका सकते हैं. एनएच 333ए पर मुन्ना ढाबा के संचालक मुन्ना कुमार बताते हैं कि ढाबा का बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले सही लोकेशन का चयन करना चाहिए. ढाबा ऐसी जगह हो जहां से लगातार लोगों की आवाजाही रहती हो, जैसे नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, बस स्टैंड, टोल प्लाजा या किसी फैक्ट्री एरिया के पास.

ढाबा का बिजनेस करने के लिए लोकेशन के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था भी बेहद जरूरी है. मुन्ना बताते हैं कि अगर वाहन खड़े करने की सुविधा नहीं होगी तो ग्राहक रुकने से कतराएंगे. कई बार केवल इस कारण भी लोग नहीं रुकते क्योंकि बाजारों में गाड़ियों को खड़े करने की जरूरत नहीं होती. उन्होंने बताया कि ढाबे की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. ग्राहक सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि स्वच्छता और हाइजीन को भी काफी महत्व देते हैं. रसोई, टेबल, पानी और वॉशरूम साफ-सुथरे हों, तो ग्राहक दोबारा आने से नहीं हिचकते.

यात्रियों की पसंद का रखें ध्यान
मुन्ना बताते हैं कि ढाबा बिजनेस की जान उसका खाना होता है. इसलिए मेन्यू तय करते समय यह देखना चाहिए कि आसपास के लोग और यात्री किस तरह का भोजन पसंद करते हैं. आमतौर पर ढाबों पर सादा और स्वादिष्ट भोजन जैसे दाल, तड़का, सब्जी, रोटी, पराठा, चावल और कुछ स्पेशल आइटम ज्यादा चलते हैं. खाने का स्वाद एक जैसा और भरोसेमंद होना चाहिए, ताकि ग्राहक को हर बार वही क्वालिटी मिले. कच्चे माल की खरीद में भी समझदारी जरूरी है, ताजा और अच्छी क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल करने से स्वाद बेहतर रहता है और सेहत से जुड़ी शिकायतें नहीं आतीं. साथ ही रेट तय करते समय आसपास के ढाबों और होटलों के दामों का आकलन करना चाहिए, ताकि कीमत न ज्यादा महंगी लगे और न ही बहुत सस्ती. अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखें तो आप भी अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X