नई दिल्ली. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है. भारतीय फैंस के लिए जश्न मनाने की कई वजहें हैं. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर कदम रखते ही अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दूसरी तरफ, भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता गीता गांधबीर ने इतिहास रच दिया. उन्हें दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है ‘द परफेक्ट नेबर’ के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और ‘द डेविल इज बिजी’ के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म.
98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में ‘सिनर्स’ को पीछे छोड़ फिल्म पॉल थॉमस एंडरसन की “वन बैटल आफ्टर अनदर” ने 6 ऑस्कर अपने नाम किए हैं, जबकि ‘सिनर्स’ ने 4 अवॉर्ड जीते हैं. फिल्म ने नॉमिनेशन में पहले ही 16 कैटेगरी में नॉमिनेट होकर इतिहास रच दिया था. ‘सिनर्स’ के लिए रेयान कूगलर को ‘बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. खास बात यह है कि रेयान का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है. इस पुरस्कार समारोह से पहले, उन्होंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब्स, बाफ्टा और डब्ल्यूजीए अवार्ड्स में भी ‘बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले’ का पुरस्कार जीता था.
ऑस्कर 2026 का पहला अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नाम रहा. इस कैटेगरी की विनर की घोषणा जोई साल्डाना ने की और यह खिताब जीता एमी मैडिगन ने. उन्हें फिल्म वीपन्स में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए यह सम्मान दिया गया है. जैसे ही एमी अपना ऑस्कर लेने स्टेज पर पहुंचीं, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 98वें अकादमी पुरस्कारों की यह शुरुआत वाकई धमाकेदार रही है.
वहीं, सलमान खान फिल्म्स ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया नाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है, जो अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगा. मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है.
विनीत कुमार सिंह के फैन बने मनोज बाजपेयी
मनोरंजन जगत में अक्सर स्टार्स एक-दूसरे के काम की तारीफ कर प्रोत्साहन देते हैं. ऐसा ही कुछ सोमवार को देखने को मिला, जब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज ‘हैलो बच्चों’ में उनके शानदार अभिनय की तारीफ की. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर ‘हैलो बच्चों’ का एक क्लिप पोस्ट किया.
जन्मदिन के दिन राजपाल यादव ने बताया अपनी जिंदगी का ‘असली मकसद’
13 दिन जेल में काटकर बाहर आए अभिनेता के लिए कुछ समय मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन अब वे वापस काम पर लौट चुके हैं. काम के बीच मिल रही जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं पाकर अभिनेता बहुत खुश हैं और उन्होंने ठान लिया है कि वे जब तक काम करेंगे, तब तक अपने प्रिय दर्शकों को कॉमेडी के जरिए सेहत और मनोरंजन दोनों देने की कोशिश करेंगे. अभिनेता ने पहले सोचा कि वे अपने परिवार और फैंस से जन्मदिन पर क्या खास तोहफा मांग सकते हैं, लेकिन असीम प्यार को देखकर उनका मन भर आया है.
‘क्रिएट विद मी- ऑनसेट प्रोग्राम’ पर दीपिका पादुकोण का अपडेट
इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकीं दीपिका पादुकोण ने मनोरंजन जगत में अगली पीढ़ी के क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को निखारने की अपनी पहल पर एक नया अपडेट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने ‘क्रिएट विद मी- ऑनसेट प्रोग्राम’ के लिए आए ढेरों एप्लीकेशन्स को रिव्यू करने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने काफी मेहनत भरे लेकिन साथ ही बहुत प्रेरणादायक रहे हैं.
सलमान खान फिल्म्स की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम
सलमान खान फिल्म्स ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया नाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है, जो अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगा. मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है.
‘धुरंधर 2’ से पहले मधुर भंडारकर ने रणवीर सिंह की तारीफ की
धुरंधर 2 को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के जबरदस्त समर्पण की जमकर तारीफ की है. भंडारकर ने कहा कि इतनी ताकतवर परफॉर्मेंस देने के लिए जिस तरह की मेहनत और लगन चाहिए, वह बहुत कम एक्टर्स में देखने को मिलती है.
सुनील लाहिरी ने युद्ध और अशांति पर जताया दुख
एक्टर सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम के जरिए दुनिया में चल रहे युद्ध और बढ़ती अशांति पर गहरा दुख जाहिर किया. उन्होंने खास तौर पर मध्य पूर्व के हालात का जिक्र करते हुए भारत में ईंधन की कीमतों और सप्लाई पर भी बात की. सुनील ने सोमवार को अपना वीडियो आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इसमें वे कहते हैं, “इस समय, पूरी दुनिया बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है और इसका कारण युद्ध है. युद्ध की वजह से, कई देश प्रभावित हुए हैं. हमारा देश भी प्रभावित हुआ है, लेकिन हमारे देश के कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि हमारे देश में मौजूदा स्थिति हमारी सरकार और प्रधानमंत्री की वजह से है.”
रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद संग किया डांस
रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद देवरकोंडा को बर्थडे विश किया. इसके साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की. वीडियो में रश्मिका को आनंद के साथ धांसू डांस करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह हमेशा से इस तरह का डांस करना चाहता थीं.
प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा, प्रेजेंट किया अवॉर्ड
98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उनकी किसी फिल्म ने अवॉर्ड नहीं जीता, लेकिन वे पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला.अभिनेत्री ने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया.
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीत बनाया दबदबा
98वें एकेडमी अवार्ड्स एक यादगार रात के तौर पर खत्म हुई. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने अपने नाम 6 अवॉर्ड किए और दबदबा बनाया. वहीं ‘सिनर्स’ और ‘फ्रैंकस्टीन’ ने भी कई ऑस्कर जीते. इसके अलावा, एम्मा स्टोन, निकोल किडमैन, ज़ेंडाया, प्रियंका चोपड़ा और काइली जेनर जैसे सितारों ने रेड कार्पेट पर कई यादगार पल दिए.
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की बेस्ट कास्टिंग के लिए कैसेंड्रा कुलुकुंडिस ने जीता अवॉर्ड
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है. फिल्म के लिए कैसेंड्रा कुलुकुंडिस ने ‘बेस्ट कास्टिंग’ के लिए अब तक का पहला ऑस्कर जीता!
बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीत भावुक हुईं जेसी बकले
‘हैमनेट’ के लिए आइरिश एक्ट्रेस जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. अवॉर्ड जीतने के बाद वह बहुत हीं भावुक नजर आईं. वह स्टेज की तरफ जाते-जाते रो पड़ीं. अपने आंसुओं को छुपाते हुए जेसी ने गेस्ट को संबोधित किया और जीत-प्या के लिए आभार जताया.
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट पिक्चर
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने एक और ऑस्कर अपने नाम किया है. फिल्म ने 2025 की बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड अपने नाम किया है.
पोल थॉमस एंडरसन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए जीता बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट डायरेक्ट का ऑस्कर अवॉर्ड पोल थॉमस एंडरसन को मिला.
‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड
‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड्स अपने नाम किया.
लुडविग गोरंसन ने ‘सिनर्स’ के बैकग्राउंड म्युजिक के लिए जीता ऑस्कर
लुडविग गोरंसन ने ‘सिनर्स’ के बैकग्राउंड म्युजिक के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता. उन्होंने यह अवॉर्ड अपने पेरेंटस और मेकर्स को डेडिकेट किया.

‘अवतारः फायर एंड एशेज’ ने जीता बेस्ट विजुअल का ऑस्कर अवॉर्ड्स
जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड एशेज’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड्स जीता. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था.
ऑटम डुरल्ड अर्कापा ने रचा इतिहास, सिनेमैटोग्राफी के लिए जीता ऑस्कर
‘सिनर’ के लिए लिए ऑटम डुरल्ड अर्कापा ने जीता बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड. ऑटम ने यह अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. वह पहली अश्वेत महिला हैं, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफी के लिए यह अवॉर्ड जीता है.
ऑस्कर में धर्मेंद्र को किया गया इग्नोर
ऑस्कर 2026 के इन मेमोरियम सेगमेंट ने भारतीय फैंस को निराश कर दिया क्योंकि हिंदी फिल्मों के दिवंगत धर्मेंद्र का नाम इसमें शामिल नहीं था. भारतीय सिनेमा के सबसे महान कलाकारों में से एक माने जाने वाले धर्मेंद्र की अनुपस्थिति ने दुनियाभर के दर्शकों को हैरान कर दिया.
पॉल थॉमस एंडरसन को मिला पहला ऑस्कर, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए जीता अवॉर्ड
हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन ने आखिरकार इतिहास रच दिया है. फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए उन्हें बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले के ऑस्कर से नवाजा गया. दिलचस्प बात यह है कि 13 नॉमिनेशंस और दशकों लंबे इंतजार के बाद यह उनका पहला ऑस्कर है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने एंडरसन को यह अवॉर्ड सौंपा और उनकी बेमिसाल कहानीकारी की जमकर तारीफ की. इस जीत के साथ ही ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की सबसे बड़ी विनर बनकर उभर रही है.
शॉन पेन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का जीता अवॉर्ड
ऑस्कर 2026 की अवॉर्ड लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. शॉन पेन ने फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीत लिया है. हालांकि, शॉन पेन इस समारोह में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी तरफ से प्रेजेंटर कीरन कल्किन ने यह ट्रॉफी ली. इसी के साथ ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 98वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. यह फिल्म अब तक कई अहम कैटेगरीज में बाजी मार चुकी है.


