—Advertisement—

‘ये किसी की बहन-बेटी है’, पहले गोद में उठाया, फिर ऑडियंस के बीच फेंका, भोजपुरी सिंगर ने लाइव शो में पार की हदें

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

Last Updated:


भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर महिला कलाकारों के बयान सामने आते हैं कि काम के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे. हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो इस बात का सबूत है. भोजपुरी के जाने माने सिंगर स्टेज पर बड़ी ही निर्लजता से एक डांसर को स्टेज से उठाकर फेंक देते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि वीडियो में जो सिंगर ने किया, आखिर ये किस मानसिकता को दर्शाता है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं.

लेडी डांसर के साथ हुई बदसलूकी

भोजपुरी इंडस्ट्री का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा नजर इवेंट के बीच में ही लेडी डांसर को उठाकर दर्शकों की भीड़ में फेंक देते है. ये शर्मनाक वीडियो देख हर कोई उनकी इस हरकत की निंदा कर रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस निर्लजता से उन्हें गोद में उठाकर और सीधे दर्शकों के बीच फेंक देते हैं. इस वीडियो पर लोगों ने जमकर उनकी आलोचना की है, जिसमें एक महिला ने कहा कि यह गलत है क्योंकि वह एक महिला है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X